दावते इस्लामी के कार्य को हजरत टीपू सुलतान फाउंडेशन चांदा के तरफ से सम्मानित किया गया।
( विदर्भ माझा न्युज 24 ) :-
कोविड-19 महामारी की सूरत में पूरे वर्ल्ड में आए परेशानी जिसमें हमारे मुल्क हिंदुस्तान को भी अपनी चपेट में ले लिया है ऐसे वक्त में कई शहर और कई इलाके परेशानियों से जूझ रहे थे दावते इस्लामी हिंद ने कई शहरों और इलाकों में अपना अहम किरदार को अदा किया इसी के चलते दावते इस्लामी चंद्रपुर की मजलिस कफन और दफन अपने अहम किरदार के साथ जान हथेली पर रखकर सामने आई और मुसलमानों की मौत को मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक सुपुर्द ए खाक करने में आगे रहे इन्हीं कोशिशों को देखते हुए आज दिनांक 4/5/2021 को हजरत टीपू सुल्तान रहमतुल्ला अलेह के शहादत के दिन के मौके पर हजरत टीपू सुल्तान फाउंडेशन चांदा ( चंद्रपुर )की तरफ से चांदा(चंद्रपुर )और बल्लारशाह की दावते इस्लामी की की टीम को पीपीई कित प्रदान की गई
इस मौके पर दावते इस्लामी के कारकुन सैय्यद अफजल अली, सैय्यद अजहर अली और
हजरत टीपू सुल्तान फाउंडेशन के अध्यक्ष जनाब अमजद शेख साहब, रमीज शेख ,जुबेर भाई ,जफर बेग , अन्य साथी मौजूद थे.
