एक खूबसूरत दुनिया बनाएं
( विदर्भ माझा न्युज 24 ) :-
आइए हम पेड़ लगाएं
प्रकृति को बचाएं
पर्यावरण को संजोएं
पेड़ों को काटे नहीं
जंगलों को उजाड़े नहीं
पहाड़ों को ढहाए नहीं
पेड़ रहेंगे तो हम भी रहेंगे
हमारी धरती बचेगी
पेड़ से ही तो हरियाली
पेड़ से ही तो ज़िन्दगी
पेड़ से जग निराली
अगर हम पेड़ को काटेंगे
तो हम भी मिटेंगे
मिटेगा हमारा अस्तित्व
इसीलिए आइए हम
पेड़ लगाएं
जंगल बनाएं
प्रकृति को सजाएं
धरती को हरा भरा बनाएं
पर्यावरण को स्वच्छ रखें
एक खूबसूरत दुनिया बनाएं
जो तेरे लिए है
जो मेरे लिए है
जो सबके लिए
- बेसरा 'बेपारी'
