वेकोली बल्लारशाह क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली गौरी 1 खुली खदान में एक बड़ा हादसा.
अचानक डंपर ओवर रेस होने के कारण आर.सी. ऑफिस के अंदर दीवार तोड़कर घुस गया डंपर.
(विदर्भ माझा न्युज 24) बल्लारशाह :- बल्लारशाह क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली गौरी 1 खुली खदान में एक बड़ा हादसा हो गया है। सुत्रों से मिली खबर के मुताबीक गौरी खदान के आर.सी. में लग भग 8.40 को डंपर घुस जाने से 4 कामगार कर्मचारी गंभीर रूप से ज़ख्मी हुए है।
सूत्रों के अनुसार यह भि जानकारी प्राप्त हुई है कि डंपर मेंटेनेंस के बाद उसे आर.सी. के पास डंपरयार्ड में खड़ा किया जाता है। श्यामराव मुसडे ई.पी. फिटर डंपर मेंटेनेंस के बाद खड़े करने डंपयार्ड गए थे उसी समय अचानक डंपर ओवर रेस होने के कारण आर.सी. ऑफिस के अंदर डंपर दीवार तोड़कर घुस गया और ऑफिस के अंदर रहे 5 लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए है, और उन्हें बल्लारशाह क्षेत्रीय चिकित्सालय में उपचार करने हेतु ले जाया गाया।
के.प्रसाद अंडर मैनेजर इन्हे चंद्रपुर के कुबेर हस्पताल रेफर किया गया, जे. पी. महत्तो माइनिंग सरदार इन्हे उपचार हेतु नागपुर हस्पताल भेजा गया, बाकी 2 कामगार प्रभाकर चन्ने लिपिक और साखरे अंडर मैनेजर इनका उपचार क्षेत्रीय चिकित्सालय बल्लारशाह में इलाज चल रहा है।

