बहुजन समाज पार्टी बल्लारशाह की बैठक संपन्न.
अनेक कार्यकर्ताओंका बसपा मे प्रवेश.
(विदर्भ माझा न्युज 24) बल्लारशाह :- बहुजन समाज पार्टी बल्लारशाह शहर की ओर से दि.२०/०३/२०२१ को शाम- ७.०० बजे पी.डब्लू.डी. रेस्ट हाउस बल्लारशाह में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ईस बैठक में अनेक कार्यकर्ताओका पक्ष प्रवेश हुआ तथा विभिन्न पदो पर नियुक्ति या की गई और बल्लारशाह शहर की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम मे चर्चा की गई,
कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थान वैशालीताई तिरपुढे
ने संभाला। सभा का प्रस्ताविक भाषण किशन केशकर जी ने किया। प्रमुख मार्गदर्शन राजेश ब्राम्हणे जी धरमपाल पवार जी ने किया।
कार्यक्रम मे बल्लारशाह शहर अध्यक्ष मा. आसिफ शेख ने युवाओ को एक नयी उमंग,जोश के साथ मिलकर काम करने का आवाहन किया ।
ब.स.पा बल्लारशाह शहर के लीए कई पदाधिकारीयो की नियुक्तिया की गई ।जिनमे मनोज वानखेड़े विधानसभा प्रभारी,धर्मपाल पवार बामसेफ शहर संयोजक, बस्ती जोन प्रभारी नागेश मंथनी डिपो जोन प्रभारी मुनीर शेख बि.वि.एफ संयोजक राकेश ठमके की नियुक्ति की गई।
अनेको निम्न कार्यकर्ता ने पार्टी में प्रवेश किया व सदस्यता ग्रहण कि है। जिसमे
राजेश जिल्लाला,सुनील मोदम्पली, वसीम अंसारी, संदीप बोंकुर,शेख हुसेन, रूपेश रायपूरे,सन्दीप निषाद,सिद्धान्त रविदास, मंजीत केसकर, विनोद मून आदि ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
सरफ़राज़ शेख, मारोती सोमकुंवर, अभिलाष वर्मा, अजय भेलके, संदीप वाघमारे ,साहिल बावने, अजहर सिद्दिकी आदि कार्यकर्ता, शहर व बूथ के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
सभा का संचालन व आभार प्रदर्शन नरेश मेश्राम वि.स.प्रसिधी प्रमुख ने किया। इस सभा से बल्लारशाह शहर में बहुजन समाज पार्टी चर्चा का विषय बनी है।
