बल्लारशाह रेल्वे स्थानक़ पर आंद्रप्रदेश एक्सप्रेस से ३८ किलो गांजा जप्त्त
बल्लारशाह रेल्वे स्थानक से पूरे देश में गांजा तस्करी होने को नकारा नहीं जा सकता
प्रतिदिन होता है बल्लारशाह रेल्वे स्थानक से गांजेका सप्लाय
{ विदर्भ माझा न्यूज़ 24 उपसंपादक }गौतम कांबळे,बल्लारशाह :- विशाखाट्टनम से नई दिल्ली जानेवाली आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक ०२८०५ से एसी कोच में यात्रियों ने चार बैग के साथ एक यात्री को जबरन बल्लारशाह स्टेशन में उतारने कि घटना को देखते ही जीआरपी के पुलिस उपनिरीक्षक सैय्यद अहमद ने देखा कि बैग वाला व्यक्ति पुलिस को देखते ही घबराकर भागना चाहा पुलिस ने पकड़कर कड़ाई से पूछा कि बैग में क्या है ? खोलकर दिखाओ, बैग खोलने की इच्छा नहीं होने पर भी पुलिस कि दबाव के आगे खोलना ही पड़ा । पुलिस ने देखा की चार बैग में ३८ किलो .८६७ ग्राम गांजा जिसकी सरकारी कीमत ३लाख ८८हजार ६७०/₹ का माल मिलते ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आरोपी सुखवीर सिह प्रतापसिह जाट ४५ को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई ।
आरोपी तेलंगाना के खम्मम स्टेशन से ट्रेन में बैठा था उसे उत्तरप्रदेश के आगरा जाना था मिलिट्री मैन यात्री को गांजा की खुशबू आने से आरोपी के साथ तू तू मै मै होने से यह मामला उजागर हुआ यात्रियों व जी आर पी पुलिस कि सतर्कता से गांजा पकड़ा गया है ट्रेन में प्रतिदिन चेकिंग करने कि जिम्मेदारी स्थानीय आरपीएफ की है लेकिन इनकी निगाहें इतनी कमजोर कैसे हुई यह जांच का विषय है इसका मतलब रोजाना यहां से पूरे देश में गांजा तस्करी होने को नकारा नहीं जा सकता इस विषय पर गंभीरता से रेल्वे पुलिस ने ध्यान देने की आवश्यकता है ।
यह जीआरपी व आरपी एफ की संयुक्त कार्यवाही रही तेलंगाना राज्य के कागजनगर के आरपीएफ के पुलिस उपनिरीक्षक ए टी एस नर्सिन्हलू व जीआरपी के सैय्यद अहमद व उनकी टीम ने कि शाम नायाब तहसीलदार व टी टी की उपस्थिति में पंचनामा कर कार्यवाही की । आगे की जांच जीआर पी कर रही है ।


