जेसीआई राजुरा रॉयल्स द्वारा विसापुर में बैल पोला का शानदार और सफल आयोजन
विदर्भ माझा न्युज 24 - राजुरा
विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सामाजिक संस्था जेसीआई राजुरा रॉयल्स ने ' भूमिपुत्र ' किसान भाइयों के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बैल पोले में सम्मिलित होकर और उन्हें उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता दर्शाने हेतु, बल्लारपुर के विसापुर ग्राम में बैल पोले के शानदार एवं सफल आयोजन का प्रमुख हिस्सा बनकर उन्हें सन्माननित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस कार्य मे महत्वपूर्ण एवं प्रमुख भूमिका ग्राम पंचायत कार्यालय विसापुर की भी थी।
इस बैल पाले में औसतन 100 से अधिक अतिसुन्दर एवं मनमोहक बैल जोडियों ने सहभाग लिया। किसान भाइयों ने अपनी पूरी श्रद्धा एवं लगन से अपनी बैल जोडियों को इस कार्यक्रम में प्रस्तुत किया। ग्रामपंचायत कार्यालय विसापुर द्वारा सभी किसान भाइयों को अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। वंही जेसीआई राजुरा रॉयल्स की महिलाओं द्वारा सभी बैल जोडियों की आरती उतारकर, उन्हें तिलक लगाकर एवं गुड़ खिलाकर उनकी पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात जेसीआई राजुरा रॉयल्स की और से सूंदर जोडियों में से सबसे मनमोहक एवं आकर्षक 8 जोडियों का चयन ' महाकाली कंप्यूटर ' की संचालिका आदरणीय विजयालक्ष्मी कोटकर मैडम एवं परीक्षक बंडू रोहनकर उनके साथियों द्वारा प्रथम ,द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पांचवे स्थान के साथ साथ 3 प्रोत्साहन पुरस्कार के नाम चयन किये गए।
इन सभी विजेता बैल जोडियों को जेसीआई राजुरा रॉयल्स की और से आकर्षक ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार से पूरे गाँव के समक्ष लगभग हजारों लोगों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।
इस शानदार आयोजन को सफल बनाने हेतु, ग्राम पंचायत विसापुर की सन्माननिय सरपंच, उपसरपंच, सभी ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्राम वासियों ने पूरी लगन और जोश के साथ सफल बनाया।
जेसीआई राजुरा रॉयल्स की और से अध्यक्ष मधुस्मिता पाढ़ी, पूर्वअध्यक्ष सुशीला पुरेड्डीवार, झोन ऑफिसर स्मृति व्यवहारे एवं सुषमा शुक्ला, संस्थापक अध्यक्ष जयश्री शेंडे , प्रकल्प निर्देशक समिती चव्हाण, मंजू गौतम चव्हाण, आदि उपस्थित थे।





