Top News

देश में नफरत बढ़ी, बेरोजगारी-महंगाई का डर बढ़ता जा रहा,नरेंद्र मोदी पर राहुल का हल्ला बोल....

देश में नफरत बढ़ी, बेरोजगारी-महंगाई का डर बढ़ता जा रहा,नरेंद्र मोदी पर राहुल का हल्ला बोल....


10 तस्वीरों में कांग्रेस का 'हल्ला बोल': कांग्रेसियों ने महंगाई का किया विरोध, तले पकौड़े और जूते किए पॉलिश


विदर्भ एव विदर्भ के अती दुर्गम क्षेत्र गडचीरोली से भी पहुचे नेता एव कार्यकर्ता...



विदर्भ माझा न्युज 24 - गडचीरोली


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान पर आयोजित हल्ला बोल रैली में अलग-अलग तरीके से रोष जताया। कोई सब्जियों की माला पहनकर तो किसी ने पकौड़े तलते हुए तेल की कीमत में बढ़ोतरी पर रोष जाहिर किया। एक जगह पर कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश करते हुए महंगाई के कारण बढ़ती मुश्किलों को दर्शाया। रामलीला मैदान के चारों तरफ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में झंडा और टोपी पहनकर रैली में शामिल हुए। 


हल्ला बोल रैली में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, सहित कई प्रदेशों से लोग ट्रेन, बसों और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचे।


गर्मी अधिक होने के बावजूद सुबह 11 बजे से तीन बजे तक करीब चार घंटे तक रामलीला मैदान में कुर्सियां भरी हुईं थीं।

रैली को कई प्रदेशों के कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान दिल्ली के कई रास्तों पर वाहन सुबह के वक्त रेंगते रहें।


रैली में पड़ोसी राज्यों से निजी वाहनों से आने वालों को अधिक परेशानी हुई। वे वाहनों की पार्किंग की जगह न मिलने पर काफी देर भटकते भी रहे। लेकिन बसों के रूट डायवर्ट से कुछ राहत रही।


टी-शर्ट में महंगाई के खिलाफ संदेश


विरोध प्रदर्शन के दौरान सफेद रंग की टी-शर्ट में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल का संदेश देते हुए युवा छात्र भी काफी संख्या में रैली में शामिल हुए।


हालांकि रैली के समापन के तुरंत बाद उन्हें बाहर निकलने के बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए न तो बस और न ही कोई दूसरे परिवहन की सुविधा थी। टी-शर्ट पहने युवाओं ने भी अपने अपने तरीके से महंगाई के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि कुछ भी सस्ता नहीं है।


विदर्भ एव विदर्भ के अती दुर्गम क्षेत्र गडचीरोली से भी पहुचे नेता एव कार्यकर्ता...


 रामलिला मैदान नई दिल्ली में आयोजित "महंगाई पर हल्ला बोल" महारैली में महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस महासचिव तथा गडचिरोली जिल्हा प्रभारी डॉ. एन. डी. किरसान इनके साथ प्रदेश महासचिव पुर्व विधायक डॉ. अविनाश वारजुकर,


गडचिरोली जिल्हाध्यक्ष महेन्द्र ब्राम्हणवाडे, डॉ. सतिश वारजुकर, प्रदेश महासचिव शकुर नागानी, नागभिड तालुकाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, पुर्व सभापती दिनेश चोखारे चंद्रपुर,

चिमुर विधानसभाध्यक्ष युवक कॉंग्रेस रोशन ढोक, नगर सेवक प्रतिक भसीन, कॉंग्रेस नेते विजय गांवडे, प्रा. राम राऊत, शंकरपुर  ग्रा.प. सदस्य नितिन सावरकर एक बडी संख्या में  कार्यकर्ता गन उपस्थीत थे.


करीब चार घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर मिली राहत

मिंटो रोड ट्रैफिक सिग्नल से वाहनों को अजमेरी गेट (रेलवे स्टेशन) की तरफ डायवर्ट कर दिया गया था। रास्ते डायवर्ट किए जाने की वजह से रैली से निकलने के बाद कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित दिल्ली के किसी दूसरे कोने में पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।

समापन के कुछ देर बाद धीरे-धीरे बसें पहुंचने लगी तो हालात सामान्य होने लगे। हालांकि इस दौरान कुछ ऑटो चालक दिखे भी तो उसमें अधिक यात्रियों को बिठाया और किराया भी अधिक वसूल किया।

रैली के दौरान चार घंटे से अधिक देर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। जिससे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी परेशान नजर आए।

Previous Post Next Post