Top News

आम आदमी पार्टी बल्लारशाह की और से निवेदण. Covid-19 वैक्सीन आवश्यक्तानुसार उपलब्ध कराने, वैक्सिनेशन के लिए वय मर्यादा हटाने एवंम लॉकडाउन लगाकर व्यपारी और जनता की कमर ना तोडनेकी की मांग

 आम आदमी पार्टी बल्लारशाह की और से निवेदण. Covid-19 वैक्सीन आवश्यक्तानुसार उपलब्ध कराने, वैक्सिनेशन के लिए वय मर्यादा हटाने एवंम लॉकडाउन लगाकर व्यपारी और जनता की कमर ना तोडनेकी की मांग




     ( विदर्भ माझा न्युज 24 ) बल्लारशाह :-  आम आदमी पार्टी बल्लारशाह टीम द्वारा दिनाक:- 08/04/2021 को शहर संयोजक रविकुमार पुप्पलवार के नेतृत्व में एवंम चांदा(चंद्रपुर) जिल्हा विधि सलाहगार ऍड. किशोर पुसलवार के मार्गदर्शन से और शहर कोषाध्यक्ष आसिफ शेख के सहयोग से बल्लारशाह शहर के Covid-19 लसीकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पता चलता 04/04/2021 को सुरु हुए 6 लसीकरण केंद्र दिनांक:- 08/04/2021 को वैक्सीन्स ना होने के वजह से बंद पड़े है, और लसीकरण केंद्रों में नागरिकों को जानकारी देने के लिए ना वहाँ कोइ लोग थे, ना कोई नोटिस बोर्ड थे, इस वजह से नागरिकों को दूर- दूर से आकर वापस लौटना पड रहा था, आप बल्लारशाह की टीम ने वैधकिय अधिकारी डॉ.अर्पिता वावरकर से जानकारी लेने के लिए गए तो पता चला मैडम घर पर है, उनसे घर पर बात करने की कोशिश कि  गई, तो उन्होंने कैबिन में रुकने के लीए कहा और 30 मिनट इंतज़ार करने पर भी वो कैबिन में नही आए, फिर PSC अधिकारी कोहपरे से मुलाकात करके जानकारी ली गई, उनके द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लारशाह तालुका में 1648 पॉजिटिव केसेस है, उसमे से शहर में 110 और ग्रामीण में 50 कुल 160 एक्टिव केसेस है, होम आयसुलेट 133 है, और सबसे चौंकाने वाला आखड़ा बल्लारशाह तालुका में 1,50,000 की जनसंख्या है और अभी तक केवल 7802 वैक्सीन्स हमारे तालुका में उपलब्ध कराया गया है, उसमें से ग्रामीण में 2000 हजार से अधिक वैक्सीन्स दिये गय है,  ऐसे बुरे हालात ध्यान में आते ही दिनांक:- 09/04/2021 को बल्लारशाह के तहसीलदार मार्फ़त  मुख्यमंत्री ,  पालकमंत्री  और  जिल्हाधिकारी  को निवेदन देते हुए, मांग कि गयी की वैक्सीन्स आवश्यक्तानुसार उपलब्ध कराए, वैक्सीन के लिए उम्र सीमा हटाए और कोरोना (Covid-19 ) महामारी के चलते देश पहले ही प्राणघातक हानि और आर्थिक परिस्थितियों से झूझ रहा है, ऐसे वक्त में कृपया लॉकडाऊन ना लगाए, भरपूर मात्रा में वैक्सीन्स उपलब्ध कराए।



   निवेदन देते वक़्त प्रमुखता से उपस्थित शहर संयोजक रविकुमार पुप्पलवार, शहर सहसंयोजक अफज़ल अली और नंदकिशोर सिन्हा, सचिव ऍड. पवन वैरागड़े, कोषाध्यक्ष आसिफ हुसेन शेख, संघठन मंत्री नीलेश जाधव, कृषि अघाड़ी प्रमुख सुदाकर गेडाम, CYS प्रमुख शुभम जगताप, वाहतूक प्रमुख अवदेश तिवारी, युवक सचिव उमेश काकड़े, और क्रांतिकारी साथियों में समशेर सिह चौहान, राकेश वाडसकर, मीडिया प्रभारी आदर्श नारायणदास, आशीष फुलजले, इर्शाद अली, योगेश सोयाम, अनुराग लांडे, रवि कांबळे, रोशन दुर्गे, ओवेश शेख और इत्यादि उपस्थित थे।

Previous Post Next Post