पृथक विदर्भ राज्य के लिए 7 दिसंबर को होंगा आंदोलन
बिजली बिल और किसानो की समस्या रखेंगे विदर्भवादी
बल्लारशाह के बस्ती विभाग स्थित महात्मा गाँधी जी के स्मारक के सामने होंगा ठिया आंदोलन.
ज्यादा से ज्यादा संख्या मे नागरिको से आंदोलन मे शामिल होने की अपील तहसील अध्यक्ष पराग गुंडेवार ने की है
( विदर्भ माझा न्यूज़ 24 ) बल्लारशाह :- विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की, विदर्भस्तरीय कोर कमीटी जिल्हा, तहसील,युवा आघाडी ,महिला आघाडी,की 17 नोव्हेंबर को ऑनलाइन बैठक हुई थी ! जिसके अध्यक्ष अर्थ तज्ञ डॉ. श्रीनिवास खान्देवाले ने की, एव मुख्य संयोजक राम नेवले ने प्रस्तावना रखी तो एड . वामनरावजी चटप ने समारोप किया ईस बैठक मै की गई चर्चा के बाद लिए गए फैसले के अनुसार 7 दिसंबर को पुरे विदर्भ में किसान और बिजली तथा पृथक विदर्भ के लिए ठिय्या आंदोलन किया जायेगा . इस दौरान उर्जा मंत्री नितिन राउत को ललकारकर कहा गया है की, हिमत हो तो खुद कटर लेकर सामान्यो का बिजली कनेक्शन काटकर बताये. आम जनता की बिजली काटने के पूर्व मुंबई, पुणे के साथ स्कूल,अस्पताल, सरकारी बंगले, मंत्रालय सभी सरकारी कार्यालय का बिजली बकाया वसूल करे उसके बाद ही सामान्य नागरिको की बिजली काटे एक बार की आर पार की लढाई होने दो एसा भी कहा है,
7 दिसम्बर को दोपहर 12:०० बजे बल्लारशाह शहर में भी महात्मा गांधीजी के स्मारक को साकड डालकर स्मारक के सामने ही ठिय्या आंदोलन किया जायेंगा ऐसी सूचना तालुका अध्यक्ष पराग गुंडेवार ने दी है |
200 यूनिट तक बिजली बिल माफ़ करे उसके बाद का बिल आधा करे, कृषी पंप का बिल मुफ्त करे,
विदर्भ के किसानो को गुलाबी बोंड अडी और अति वृष्टी नुकसान भरपाई 25 हजार हेक्टर रू. प्रति हेक्टर सरकार दे एव ६५ मी. की बारिश की मांग को रद्द करे |
इन सभी समस्याओ का हल स्वतंत्र विदर्भ राज्य है, ईसलिए जल्द से जल्द विदर्भ राज्य स्वतंत्र करे.
विदर्भ के किसानो को 7 करोड़ तो बाकि महाराष्ट्र को ९९९३ करोड़ का पैकेज उद्धव सरकार ने देकर किसानो के जख्मो पर नमक छिड़का है.
किसानो को 25 हजार रुपये प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग की गयी है, राज्य सरकार पर 7.61 लाख करोड़ का कर्ज का बोझा है वे विदर्भ के विकास को पैसे नही दे सकते 75 हजार करोड़ के सिंचाई का अनुशेष , 50 हजार करोड़ रास्ते का अनुशेष, 4 लाख नोकारियो का अनुशेष भरा नही जा सकता,
ईसलिए विदर्भ राज्य पृथक रूप से देने की मांग विदर्भ राज्य आंदोलन समेती ने की है |
बल्लारशा तहसील एव शहर के नागरिको ने , किसानो ने , बेरोजगारो ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में बस्ती विभाग स्थित महात्मा गाँधी जी के स्मारक के आगे इकट्ठा होने का एलान तालुका अध्यक्ष पराग गुंडेवार, संजय घुगलोत, गौतम कांबले, रोहित लोनारे,सुनील कलवल, संदीप केशकर , राकेश बहुरिया सह अदि विदर्भवादीयोने किया है .
