Top News

Balharshah Rajura Marg's new bridge should be constructed on Wardha river - Taher Hussain, City President, Congress Committee Minority Department, Balharshah

बल्हारशाह राजुरा मार्ग के वर्धा नदी पर नये पुल का  निर्मान कीया जाय - ताहेर हुसैन,शहर अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग,बल्हारशाह



 विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्हारशाह 

 दिनांक  29/11/ 2022 को बल्हारशाह शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष ताहेर हुसैन के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे , मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को उपविभागीय अधिकारी बल्सारशाह इनके माध्यम से और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण चंद्रपुर को बल्हारशाह राजूरा नदी पर नया ब्रिज बनाने तथा मौजूदा ब्रिज की मरम्मत का काम जल्द से जल्द करने के लिए ज्ञापन दिया गया.

 बल्हारशाह राजूरा नदी पर पुल बहुत खराब स्थिति में होने के बावजूद भी प्रशासन की अनदेखी की वजह से वहां पर कई दुर्घटना घटी है ब्रिज पूरी तरीके से खराब स्थिति में है जगह-जगह खड्डे है साइड रेलिंग भी नहीं है, ना ही किसी प्रकार से कोई सुविधा है, बरसात के दिनों में जब पानी का बहाव बहुत ज्यादा होता है तब वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोका जाता है जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है, इसके अलावा वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों के चालकों को तेज हवा लगती हैं और संतुलन बिगड़ने का डर बना रहता है और अभी जो आईचर ट्रक नदीमे गीरनेसे जो दुर्घटना हुए हैं जिसमें एक बल्हारशाह निवासी चालक की मृत्यु हुई है उसे महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो इसलिए जल्द से जल्द नदी पर मजबूत पुल बनाया जाए ऐसे मांग कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष ताहेर हुसैन के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन मे की गयी है.

विदर्भ माझा न्युज 24 से बातचीत करते वक्त कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष ताहेर हुसैन ने कहा की,

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण चंद्रपुर के अधिकारियों द्वारा हमें आश्वस्त किया गया कि जल्द से जल्द मौजूदा ब्रिज मरम्मत का काम काम कराया जाएगा, तथा जल्द से जल्द आने वाले 6 से 8 महीनों के अंदर नए ब्रिज का भी काम चालू कराएंगे ऐसा हमें आश्वस्त किया गया हमने अधिकारियों से मांग की कि इतना समय ना लेते हुए जल्द से जल्द नए ब्रिज का काम शुरू कराया जाए , मांग पूरी ना होने पर  त्रिव आंदोलन किया जाएगा  ये सी जानकारी ताहेर हुसैन ने दी है.

 ज्ञापन देते समय उपस्थित सैयद मुकद्दर अध्यक्ष  कांग्रेस कमेटी बल्हारशाह विधानसभा, जयकरासिंह बजगोती माजी नगरसेवक कांग्रेस, सैयद अजीज महासचिव, उपाध्यक्ष बशीर खान, सोशल मीडिया प्रमुख कासिम शेख, श्रीकांत सुंदरगिरी, शफीक भाई, दीपक बनोत, सह असंख्य कार्यकर्ता गन उपस्थित थे.

Previous Post Next Post