Top News

शिखर धवन को गिराकर पीटा.....थप्पड़ - लातों की हुई बरसात.....Video हुवा वायरल

शिखर धवन को गिराकर पीटा.....थप्पड़ - लातों की हुई बरसात.....Video हुवा वायरल



विदर्भ माझा न्युज 24 - 

 IPL 2022 में पंजाब किंग्स की टीम का सफर लीग राउंड में ही खत्म हो गया. टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब नहीं हो पाई. टीम के सभी खिलाड़ी मुंबई से अपने-अपने घर लौट चुके हैं. पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में शिखर धवन ने जमकर रन बनाए थे लेकिन फिर भी टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा सके. उनकी इस हरकत से निराश उनके पिता ने घर पहुंचते ही शिखर धवन पर लात और घूसों की बरसात कर दी. यह हम नहीं कह रहे. यह तो शिखर धवन ने वीडियो शेयर करके खुद फैंस को बताया. धवन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

देखीए पुरा व्हीडीयो.....👇🏻




धवन के पिता का फूटा गुस्सा

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता जमकर लात-घूसें बरसा रहे हैं. वीडियो में धवन के पिता किसी डॉन की तरह काले रंग की कोट पैंट पहने दिख रहे हैं. उनके साथ कुछ और लोग भी थे जिसमें एक पुलिस वाला भी दिखाई दे रहा था. धवन के पिता ने पहले धवन को थप्पड़ मारा और फिर जमीन पर गिराकर जमकर लातें भी मारीं. बाकी लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह नहीं रुके. इस दौरान धवन केवल पिटते रहे और कुछ नहीं कहा. यह सब असल में नहीं हुआ बल्कि उनके पिता ने सिर्फ वीडियो बनाने के लिए इस तरह से एक्टिंग की. वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘नॉकआउट के लिए क्वालिफाई न करने पर पिता ने मुझे ही नॉकआउट कर दिया.’

Previous Post Next Post