बल्हारशाह शहर में एकता की मशाल महोत्सव को सफल बनाने हेतु, AAP की पूर्व तैयारी बैठक हुई।
विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्हारशाह
आम आदमी पार्टी बल्हारशाह द्वारा 26 नवंबर को होने वाले संविधान दिवस एव पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एकता की मशाल महोत्सव को सफल बनाने हेतु, बल्हारशाह शहर के शासकीय विश्राम ग्रुह में पूर्व तैयारी को लेकर बैठक की गई, लगातार दो वर्षों से बल्हारशाह शहर में संविधान के महत्व को समझाने और सर्व धर्म समभावना निर्माण करने के उद्देश्य से सभी धर्म गुरुओं के हाथों मशाल जलाकर संविधान दिवस और पार्टी स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ बल्हारशाह शहर में मनाया जाता है,
इस वर्ष एकता की मशाल मोहोत्सव गणपति वार्ड, शगुन लॉन के सामने खुले मैदान में, मेन रोड, बल्हारशाह यहा आयोजित किया गया है, इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर AAP बल्हारशाह शहर कार्यकारणी एव जिल्हा कार्यकारणी में बड़ा ही उत्साह दिखा।
इस वक़्त बैठक में जिल्हाध्यक्ष मयूर राईकवार , जिल्हा उपाध्यक्ष सूरज ठाकरे एव योगेश मुर्हेकर, जिल्हा सचिव संतोष दोरखंडे , जिल्हा संघठनमंत्री प्रो. नागेश्वर गंडलेवार एव भिवराज सोनी , जिल्हा कोषाध्यक्ष सरफ़राज़, चंद्रपुर महानगर अध्यक्ष योगेश गोखरे, बल्हारशाह शहराध्यक्ष रवि पुप्पलवार , भद्रावती शहराध्यक्ष सूरज साह और समस्त जिल्हा, तालुका, शहर कार्यकारणी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।


