Top News

RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत के अकाउंट से अब Twitter ने हटाया Blue Tick

RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत के अकाउंट से अब Twitter ने  हटाया Blue Tick



विदर्भ माझा न्युज 24 - नागपुर

ट्विटर ने उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू के पर्सनल अकाउंट से ब्लू टिक बैज हटाने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया है. आरएसएस के कई अन्य बड़े नेताओं के अकाउंट से भी ब्लू टिक हटाया गया है. इससे भारत सरकार और ट्विटर के बीच तनातनी बढ़ सकती है. हालांकि ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के अकाउंट का ब्लू टिक रिस्टोर कर दिया है.

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाकर अनवेरीफाइड किया गया है. इनमें सरसंघचालक मोहन भागवत, कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी, सुरेश जोशी और अरुण कुमार शामिल हैं.

ट्विटर ने नहीं बताया कोई कारण

इस पर राजीव तुली ने ट्वीट किया कि ट्विटर इंडिया ने आरएसएस के नेताओं के हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया है. अभी तक इसका कोई कारण नहीं बताया गया है. यह बहुत अजीब है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अकेले नहीं हैं, जिनका ब्लू टिक हटा है. 

Previous Post Next Post