Top News

इस E Company ने 3 महीने में 23000 लोगों को दिया रोजगार, ऑनलाइन दी जा रही ट्रेनिंग...

इस E Company ने 3 महीने में 23000 लोगों को दिया रोजगार, ऑनलाइन दी जा रही ट्रेनिंग...




विदर्भ माझा न्युज 24 - बेंगलुरू :- 


बेंगलुरू शहरमे  मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को मजबूत करने के लिए मार्च से मई 2021 के दौरान देश भर में वितरण अधिकारियों सहित विभिन्न क्षमताओं में 23,000 लोगों को भर्ती किया है.


कोरोना में बढ़ी ऑनलाइन शॉपिंग की डिमांड

फ्लिपकार्ट सप्लाई चेन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए घर के अंदर ही रह रहे हैं, और देश भर में ई-कॉमर्स सेवाओं की मांग बढ़ रही है. इससे हमारी आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार जरूरी हो गया और हजारों रोजगार के अवसर पैदा हो रहे है.’


वॉट्सऐप-जूम ऐप से दी जा रही फ्रेशर्स को ट्रेनिंग

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह सीधी भर्ती के लिए सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है. ये प्रशिक्षण कार्यक्रम वॉट्सऐप (WhatsApp), जूम और हैंगआउट जैसे मोबाइल ऐप के साथ ही फ्लिपकार्ट के अपने मंच के जरिये भी संचालित किए जा रहे हैं.

Previous Post Next Post