अमन पसंद कमिटी द्वारा बल्लारशाह
महावितरण उप कार्यकारी अभियंता को दिया निवेदन.
बुरी तरह से खराब हो चुके इलेक्ट्रिक पोल जल्द से जल्द हटाकर नये पोल लगाऐ जाए .
( विदर्भ माझा न्यूज 24 मुख्य उपसंपादक रोहित लोनारे ) बल्लारशाह :- आज दिनांक १० फरवरी २०२१ को अमन पसंद कमेटी की और से महावितरण उप कार्यकारी अभियंता साहब को निवेदन दिया गया, निवेदन में समस्या बताई गई की बल्लारशाह के फुलसिंग नाईक वार्ड में कादरिया मस्जिद के पीछे और बंजारा स्कूल के पीछे इलेक्ट्रिक पोल कई गलियों में नहीं है और जहां हैं वहां पूरी तरीके से झुक चुके हैं और नीचे से खराब स्थिति में है जिससे वहां के लोगों को समस्या हो रही है.
अमन पसंद कमिटी ने जाकर लोगों से साइन लेकर नए पोल लगाने के लिए निवेदन दिया गया, और साथ ही साथ बल्लारशाह के जिन जिन वार्डों में ऐसी समस्या है वहां जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक पोलो को लगाया जाए. निवेदन देते समय उपस्थित अमन पसंद कमेटी सचिव ताहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष अब्दुल्ल आबिद शेख सूफी, मीडिया प्रमुख अफताब पठान उपस्थित थे
