Top News

WCL बल्लारशाह क्षेत्र में पीएफ, मिनिनम वेजेस घोटाला?

WCL सीएमडी नागपुर को भाजपा मजदूर नेता अजय दुबे ने ज्ञापन सौंप जांच की मांग की.


WCL बल्लारशाह क्षेत्र में पीएफ, मिनिनम वेजेस घोटाला?



विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह 




आज शनिवार 9 अक्टूबर को मनोज कुमार CMD WCL नागपुर को अजय दुबे प्रदेश महासचिव भाजपा कामगार मोर्चा महाराष्ट्र के नेतृत्व में निवेदन सौंपा गया.जिसमें बल्लारशाह क्षेत्र WCL में OB और कोल ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा wcl अधिकारियों की मिलीभगत से ड्राइवरों/श्रमिकों के किये जा रहे शोषण को रोक कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. शिष्टमंडल में भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल बल्लारशाह तालुकाध्यक्ष गुलशन शर्मा ,कामगार नेता श्रीकांत उपाध्याय,कामगार नेता कौसर सिद्दीकी का समावेश था.अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जाँच में दोषी पाये जाने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी.

निवेदन में कहा गया है कि,वेकोलि बल्लारशाह में डारसल, चड्ढा, GNR,वराई,एसकेटी आदि अनेक OB और कोल ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा महाप्रबंधक, उपक्षेत्रीय प्रबंधकों, प्रबंधको, एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से  12 घंटे ड्यूटी, पी एफ का गबन,मिनिमम वेजेस न देना आदि गैरकानूनी कार्य किये जा रहे हैं.शिकायत के बावजूद वेकोलि प्रबंधन ने ध्यान न देकर उल्टे गैरकानूनी कार्यों को बढ़ावा ही दिया है. अतःनिष्पक्ष जांच जरूरी हो गई है.

Previous Post Next Post