आंदोलन की चेतावनी से जागा रेल प्रशासन, रात को ही प्रस्ताव भेजा आज गृह मंत्रालय से भी बैठक
विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह
तीनों पैसेंजर ट्रेन शुरू करो अन्यथा आंदोलन ZRUCC मेम्बर सेंट्रल रेलवे मुंबई, एवं प्रदेश महासचिव भाजपा कामगार मोर्चा महाराष्ट्र अजय दुबे द्वारा कल 4 अक्टूबर को पत्र द्वारा चेतावनी देते ही सेंट्रल रेलवे नागपुर द्वारा रात को आपातकालीन बैठक ले कर प्रस्ताव मुंबई जी एम ऑफिस भेजने की जानकारी है. यही नहीं आज सेंट्रल रेलवे मुंबई और गृह मंत्रालय महाराष्ट्र के अधिकारियों की भी होगी.संभवतः रामगिरि एवं गोंदिया पैसेंजर के आजकल में ही बल्लारशाह तक शुरू होने की जानकारी रेलवे सूत्रों ने दी है.
