Top News

15 अक्टूबर तक तीनों पैसेंजर ट्रेन शुरू करें अन्यथा आंदोलन.

15 अक्टूबर तक तीनों पैसेंजर ट्रेन शुरू करें अन्यथा आंदोलन.


तीन रेल विभागों की आपसी खींचातानी से ट्रेनें शुरू नहीं ZRUCC मध्य रेलवे मुंबई के सदस्य अजय दुबे का आरोप.




विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह


 बल्लारशाह - गोंदिया ,बल्लारशाह-वर्धा एवं बल्लारशाह-भद्राचलम रामगिरि इन तीनों पैसेंजर ट्रेनों को तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक सुदर्शन भाऊ निमकर की प्रमुख उपस्थिति में ZRUCC सदस्य अजय दुबे ने प्रभारी  स्टेशन अधीक्षक बल्लारशाह  उमाकांत दास को DRM सेंट्रल रेलवे नागपुर नामित ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में रेल अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि 15 अक्टूबर तक यदि तीनों ट्रेन शुरू नहीं की गई तो रेल प्रशासन के विरुद्ध 16 तारीख से धरना आंदोलन किया जायेगा.


रेल यात्री उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य मध्य रेलवे मुंबई अजय दुबे ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय महाराष्ट्र के तुगलकी नियम, मध्य रेलवे दक्षिण मध्य रेलवे तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे इन तीनों रेल विभागों की आपसी खींचातानी में रेल यात्रियों का नुकसान हो रहा है. उन्हें आर्थिक शारिरिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मध्य रेलवे नागपुर के वरिष्ठ अधिकारियों का अनौपचारिक कहना है कि कोविड के चलते सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए जनरल की बजाय रिजर्व कोच चलायें तभी ट्रेन  NOC मिलेगी.ऐसा महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्रालय का स्पष्ट कहना है. लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अनरिजर्व्ड गोंदिया पैसेंजर महाराष्ट्र के ही चांदा फ़ोर्ट स्टेशन कैसे चल सकती है. यदि वहां तक चल सकती है तो बल्लारशाह तक क्यों नहीं ? इस का जवाब किसी के पास नहीं है.

एक ओर मध्य रेलवे के सीनी. DOM कहते हैं कि रामगिरि ट्रेन के चलने का रास्ता साफ हो गया है, तो दूसरी ओर साऊथ सेंट्रल रेलवे के उनके समकक्ष अधिकारी 25 सितंबर के पत्र में इस ट्रेन के दुबारा कैंसिल होने की बात कहते हैं.

इस से यह स्पष्ट हो जाता है कि इन तीनों पैसेंजर ट्रेनों के दुबारा शुरू होने में तीनों रेल विभागों की आपसी खींचातानी एवं गृह मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार की उदासीनता ही जिम्मेदार है.

Previous Post Next Post