Top News

शिक्षक ने 7 छात्राओं के साथ की शर्मनाक हरकत...बल्लारशाह तहसिल‌ में दिल‌ दहलाने वाली घटना.

शिक्षक ने 7 छात्राओं के साथ की शर्मनाक हरकत...बल्लारशाह तहसिल‌ में दिल‌ दहलाने वाली घटना.





विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह 



 माता- पीता के बाद अगर कोई पूजनीय होता है, तो वो है गुरु, लेकिन वही गुरु अगर हैवानियत की सभी हद्दे पार कर जाए तो उसे क्या कहे.

प्राप्त जानकारी के मुताबीक दी.4/10/2021 को एक ऐसाही मामला बल्लारशाह तहसील के केम तुकुम गांव से सामने आया है, जहा एक शिक्षक ने 5 वी कक्षा में पढ़ने वाली सात छात्राओं को बारी बारी से हवस का शिकार बनाने का प्रयास किरने की जानकारी है, किंतु ग्रामीणों की सतर्कता की वजह से मासूम को बचाया गया, मासूम के साथ दरिंदगी करने की कोशीश वाली बात हवा तुफान से भी तेज पूरे गांव में फैल गई।

 महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का बल्लारशाह पुलिस स्टेशन जहां रोज की तरह कामकाज चल रहा था, हप्ते का सोमवार का पहला दिन कोरोना काल के करीब डेढ वर्ष पश्चात शुरू हुए स्कूल का भी पहला दिन था और नागपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चंद्रपूर के दौरे पर थे, जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट थी, दोपहर के समय एक फ़ोन आया ओर उसी तेजी के साथ पुलिस का पूरा जत्था, किसीको कुछ समझ आये, उससे पहले, हवा की रफ्तार के साथ केम तुकुम गाँव की ओर रवाना होता था, गाँव मे पुलिस की दस्तक होते ही, जहा बंधक बनाए हुए हवस के पुजारी हेडमास्टर भाऊराव तुमडे को महिलाओं के घेराव से रिहा कर पुलिस हिरासत में लिया जाता गया, फिर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की ।

बल्लारशाह तहसील के केमतुकुम गाँव मे जिला परिषद की मराठी स्कूल है, जिसमे 5 वी तक कक्षा है, मुश्किल से इस कक्षा में 15 छात्र शिक्षा अर्जित कर रहे है, ऐसी जानकारी है, इसी जिला परिषद स्कूल के मुख्याध्यापक जिसका नाम भाऊराव तुमड़े है, जिसकी उम्र करीबन 57 साल है, इस उम्र में इस हवस के पुजारी हेडमास्टर पर जवानी चढ़ गई, ओर उसने स्कूल में 5 वी कक्षा में पढ़ने वाली सात मासूम बच्चियों पर अपनी गंदी निगाहें गड़ाई, मासूम को बहाने से अपने पास बुलाया, उस समय इस मुख्याध्यापक ने अन्य छात्राओं को कमरे के बाहर साफ सफाई के लिए भेज दिया, फिर क्या था हेडमास्टर ने हैवानियत करनी शुरू कर दी, मासूम के निजी अंगों को स्पर्श करने जैसी घिनौनी करतुत बारी बारी से छात्राओं के साथ करने लगा हेडमास्टर भाऊराव तुमड़े की इस घटना से डरी सहमी छात्रा ने उसके चुंगुल से खुद को बचाके वहां से निकल गयी, जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में जाकर हंगामा शुरू किया, हेडमास्टर को ग्रामीणों ने उसी स्कूल में बंधक बना लिया था, विशेष यह है कि हेडमास्टर तुमड़े को आदर्श शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजा गया है, आदर्श शिक्षक की काली करतूत बल्लारशाह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला,सहाय्यक पोलिस निरीक्षक विकास गायकवाड, सहाय्यक पोलिस निरीक्षक रमिझ मुलानी,सहाय्यक पोलिस निरीक्षक शैलेंद्र ठाकरे, पुलिस हवालदार चंद्रकांत चंदे, राकेश बंजारिवाले,रणविजय सिंह ठाकुर समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने मुख्याध्यापक को हिरासत में लिया है, मामले की गंभीरता देखते हुए उपविभागीय पुलिस अधीकारी ने मौके पर दस्तक दी, तो वही इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, देर रात जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद साल्वे, एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने पुलिस स्टेशन में आकर मामले को गंभीरता से लिया, सभी सातों छात्राओं को मेडिकल के लिए चंद्रपुर सरकारी अस्पताल में भेजा गया हेडमास्टर भाऊराव तुमडे को पास्को, धारा 376 के तहत गिरफ्तार किया गया है आगे की जांच बल्लारशाह पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम कर रही हैं ।

Previous Post Next Post