! ! मेरा भोला हैं भंडारी ! !
हे भोले मैं आया तेरे व्दार माथा टेकने।
तू चाहें तो दर्शन मुझको अपना दे दे।
जिस इन्सान के बूरे खयाल हो.....
उसको अच्छी सोच तू दे दे।
के किसी मासूम की आबरू ना लूटी जाए।
के किसी ग़रीब की रोटी ना छिनी जाए।
किसी बेटी को...
दहेज के लिए मजबूर ना किया जाए।
के ऐसे लोगों को अच्छी सद्बुद्धि तू दे दे।
आज देश में नफ़रत की धधक रही आग।
इस नफ़रत की आग को तू शांत कर दे।
चारों तरफ़ दौर चल रहा हैं आंदोलन का।
आने वाला पल काल ना बन जाए कल का ?
ऐसे दौर में बच्चों क्या होगा ?
जो भविष्य हैं इस देश के आने वाले कल का।
के ऐसे माहौल को तू शांत कर दे।
हे भोले अपना तीसरा नेत्र तू खोल दे।
इस देश की नफ़रत की आंधी को भस्म कर दे।
सभी भक्तों की मनोकामना तू पूरी कर दे।
"बाबू" भोले भंडारी मैं आया तेरे व्दार माथा टेकने।
चाहें तो दर्शन मुझको अपना दे दे।
![]() |
🙏"कवि"✍️ बाबू भंडारी. "हमनवा" बल्लारशाह. मो.नं...7350995551.... |

