पोलीस निरीक्षक उमेश पाटिल ईन्हे आम आदमी पार्टी बल्लारशाह की और से सोपा गया ज्ञापन.
ट्राफीक व्येवस्था,बढ़ते नशे के कारोबार,CCTV कैमरे,मेन रोड के किनारे खडी ट्रको जैसी विभीन्न मा़गो को लेकर ज्ञापन सोपा गया .
( विदर्भ माझा न्युज 24 ) बल्लारशाह :- आम आदमी पार्टी बल्लारशाह शहर संयोजक रविकुमार पुप्पलवार इनके नेतृत्व मे एवं जिल्हा विधि सलाहगार ऍड.किशोर पूसलवार इनके मार्गदर्शन मे दिनांक 18/03/2021 गुरुवार को आम आदमी पार्टी के शहर शिष्टमंडल ने स्थानिय पोलिस स्टेशन के पोलीस निरीक्षक (PI)उमेश पाटिल से प्रत्यक्ष मुलाखात की एवं शहर की विभिन्न ट्राफीक संबंध तथा शहर मे बढ़ते नशे के कारोबार पर विस्तृत चर्चा कर शहर के मुख्य चौक चौरा हो पर CCTV कैमरे लगाने के साथ ही शहर के मुख्य मार्ग बामनी से लेकर धोबी नाले के पास तक, मेन रोड के किनारे खडी ट्रको पर पोलिस अपनी नजर रखे और होने वाले दुर्घटना से नागरीकोंको बचाए, शहर के अती व्यस्त इलाका जैसे की न्यू बस स्टैंड, रेल्वे चौक और पुराना बस स्टॉप जैसे जगहो पर ट्राफीक पोलिस हमेशा होना चाहिए, शहर के स्कूल कॉलेजो के समक्ष छात्राओं के साथ छेड़-छाड़ जैसा गैरव्यवहार ना हो, इस लिए स्कूल और कॉलेज टाइप पर गस्त लगाई जाए, बाइक स्टंट करने वाले, स्पीड मे वाहन भगाने वालो पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग करते हुए, आम आदमी पार्टी बल्लारशाह शहर द्वारा निवेदन दिया गया।
निवेदन देते समय प्रमुखता से शहर के संयोजक रविकुमार पुप्पलवार , उपाध्यक्ष सय्यद अफजल अली और नंदकिशोर सिन्हा , शहर सचिव ऍड. पवन वैरागडे , कोषाध्यक्ष आसिफ हुसेन शेख , संघठण मंत्रि निलेश जाधव , किसान अघाड़ी प्रमुख सुदाकर गेडाम, वाहतु प्रमुख अवदेश तिवारी जी, युवा सचिव उमेश काकडे, शमशेर सिंग चौहान, आदर्श नारायनदास , मनीष नागपुरे, योगेश सोयाम , राकेश वडसकर , भगत सिंग आझाद, इर्शाद अली और आम आदमी पार्टी के अन्य क्रांतिकारी साथी उपस्थित थे!
