Top News

सड़क सुरक्षा अभियान २०२१ अंतर्गत बल्लारपुर पुलिस द्वारा भव्य कबड्डी मैच का आयोजन.

सड़क सुरक्षा अभियान २०२१ अंतर्गत बल्लारपुर पुलिस द्वारा भव्य कबड्डी मैच का आयोजन. 


 विजेता टिम को १०,०००/- तो, उपविजेता टिम को ७,०००/- का नगद इनाम. 


(विदर्भ माझा न्यज 24 - उपसंपादक)गौतम कांबळे,बल्लारशाह,जि.चांदा :- लुप्त होते जमीनसे जुडे खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा अभियान २०२१ अंतर्गत बल्लारपुर पुलिस द्वारा भव्य कबड्डी मैच का आयोजन किया गया.

 बल्लारशाह पुलिस स्टेशन की ओर से बल्लारशाह तालुका स्थारिय कबड्डी मॅच का आयोजन स्थानिक साईबाबा वॉर्ड के ग्राउंड पर किया गया, बल्लारशाह तालुका के २० टीमों ने इसमें अपनी भागीदारी दर्ज की थी.  जिसमेसे श्रीराम बालक अखाडा बल्लारशाह और श्री राजे क्रीड़ा मंडल कळमना द्वारा रोमांचकारी फायनल मॅच खेला गया। खेला गया फाइनल मैच काफी रोमहर्षक रहा जिसमे कलमना टीम ने विजय संपादित किया.

विजेता टीम को १०,०००/- रुपये नकद और एक शील्ड मिली, जबकि उपविजेता को ७,००० रुपये और एक शील्ड मिली।  इस अवसर पर बल्लारशाह के पोलीस निरीक्षक उमेश पाटिल, नगराध्यक्ष हरीश शर्मा, नगरसेवक गणेश बहुरिया, पापा आर्य, मनोज खत्री, संजय कोपरकर, एसडीपीओ राजा पवार, सहाय्यक पोलीस निरीक्षक विकास गायकवाड़, रासेकर के साथ-साथ अनेक गणमान्य अथिति मौजुत थे.

इस कबड्डी टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिये पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की. कार्यक्रम का संचालन शब्बीर अली ने किया और आभार प्रदर्शन पोलिस निरीक्षक उमेश पाटिल ने किया.

Previous Post Next Post