जब तक यह बिजली बिल माफ नही होता, बिजली बिल में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त ब्याज दर ना लगाए - आम आदमी पार्टी बल्लारशाह.
किसी भी परिवार का बिजली बिल के वजह से किसी की बिजली खंडित ना करे, अन्यथा आम आदमी पार्टी निवेदन को जल्द ही आंदोलन का रूप देंगी ऐसा इशारा दिया गया।
( विदर्भ माझ न्युज 24 - उपसंपादक )गौतम कांबळे,बल्लारशाह,जि.चांदा :- सेवा मे निवेदन इस प्रकार है, दिनांक 29/1/2021 शुक्रवार को आम आदमी पार्टी बल्लारपुर द्वारा चंद्रपुर जिल्हा विधि ऍड.किशोर पूसलवार जी के नेतृत्व मे बल्लारपुर शहर के बिजली विभाग उप अभियंता जी के मार्फ़त महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्रि जी और उर्जा मंत्रि जी को निवेदन दिया गया, आम आदमी पार्टी और बल्लारपुर के जनता की कोरोना ( Covid-19 ) लॉक डाऊन काल का 4 महीने का बिजली बिल माफ किया जाये और जब तक यह बिजली बिल माफ नही होता, बिजली बिल में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त ब्याज दर ना लगाए, महामारी जैसे परिस्थितियों लॉक डाऊन का आव्हान सरकार ने किया था, लॉक डाऊन के चलते लोगो की जो हालात हुई है, उन परिस्थितियों से लोग आज भी नही उबर पाए है, प्रायवेट सेक्टर के 60% लोग आज भी बेरोजगार होकर घर पर बैठे है, ऐसे में आज लोगो को महाराष्ट्र वितरण विभाग से बिजली बिल ना भरे लोगों का 15 दिन में बिजली खंडित करने का नोटिस दीया जा रहा है, आम आदमी पार्टी जनता के साथ है, और सरकार से अनुरोध करते है, कोरोना( covid-19 ) का बिजली बिल माफ करे और किसी भी परिवार का बिजली बिल के वजह से किसी की बिजली खंडित ना करे, अन्यथा आम आदमी पार्टी निवेदन को जल्द ही आंदोलन का रूप देंगी ऐसा इशारा दिया गया।
जब की लॉक डाऊन के दौरान रीडिंग नही लिया गया, बे-हिसाब बिजली बिल भेज कर
लोगो मे दहशत निर्माण हुई, लोगो को मजबूरन ब्याज से पैसे उठाकर बिजली बिल भरना पड रहा है, जनता तकलीफ ना दे और बिजली बिल भरने की समय सीमा आगे बड़ाई जाए, साथ ही साथ बिजली विभाग का ऑडिट करने की मांग आप बल्लारपुर कार्यकर्ताओ ने की है!
निवेदन देते समय शहर के क्रांतिकारी कार्यकर्ता भारी तादाद मे उपस्थित सदस्यों में रविकुमार शंकर पुप्पलवार, आसिफ हुसेन शेख , अशोक नायडू, नंदकिशोर सिन्हा, शमशेर सिंग चौहाण, अवदेश तिवारी,उमेश काकड़े, प्रनील पुड़के, इरशाद अली, मनीष नागपुरे, भगत सींग आज़ाद, योगेश सोयम, जितेंद्र चंद्रा, सुदाकर गेडाम, राजू अर्णकोंडा, विवेक पिंपळे, कमलेश देवईकर, सायद अफजल, सुमित ताकसांडे, पवन पाल, दिनेश यादव, रवि कांबळे, अजय भाऊ, आशीष गेडाम और इत्यादि मौजूद थे।
