Top News

मध्य रेल महाप्रबंधक श्री संजीव मित्तल को भाजपा कामगार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

 मध्य रेल महाप्रबंधक श्री संजीव मित्तल को भाजपा कामगार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन



 (विदर्भ माझा न्युज 24 - उपसंपादक)गौतम कांबळे,बल्लारशाह,जी.चांदा :-  संजीव मित्तल महाप्रबंधक मध्य रेलवे मुंबई के चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर भेंट के दौरान पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक श्री सुधीर मुनगंटीवार के प्रतिनिधि के रुप मे भाजपा कामगार मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं रेल यात्री सुविधा समिति अध्यक्ष अजय दुबे ने विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों का ज्ञापन सौंपा.इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आशीष देवतले आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

अजय दुबे ने महाप्रबंधक को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पिटलाइन का काम जल्द पूर्ण हो,सेवाग्राम एक्सप्रेस ,एवं बल्लारशाह गोंदिया पैसेंजर जल्द शुरू की जाय, सेवाग्राम एक्सप्रेस का मुंबई आवागमन का समय बदला जाय, एवं बल्लारशाह GRP आउटपोस्ट को थाने में अपग्रेड किया जाय,

महाप्रबंधक ने सभी विषयों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया.

Previous Post Next Post