Top News

महाराष्ट्र में BJP की बड़ी बैठक के बाद आया बडा बयान.....

महाराष्ट्र में BJP की बड़ी बैठक के बाद आया बडा बयान.....डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने अपने इस्तीफे का किया ऐलान....



डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने ली हार की जिम्मेदारी, बोले - संगठन मजबूत करूंगा.




महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है, और एनडीए अलायंस को महज 17 ही सीटें मिली है, जिसके चलते पार्टी अब डैमेज कंट्रोल की पोजिशन में आ गई है


मुंबई ::  लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी की स्थिति यूपी समेत राजस्थान, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा खराब हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र से आज डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की पेशकश की है। फडणवीस ने आलाकमान को संदेश भेजा है कि वह संगठन में रहकर पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।

दरअसल, बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हमें महाविकास अघाड़ी की तीन पार्टियों के अलावा एक नेरेटिव से भी लड़ना पड़ा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं नेतृत्व से मांग करूंगा कि मुझे सरकार के काम से मुक्त किया जाए।

संगठन को करूंगा मजबूत

देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी और एनडीए अलायंस की बुरी स्थिति और सीटों के नुकसान को लेकर कहा कि मैं भागने वाला आदमी नहीं हूं। इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। जनता के बीच जाएंगे और नए सिरे से काम करेंगे।

फडणवीस ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि बीजेपी के संगठन को मजबूत करने के लिए मैं अभी से लग जाऊं। बता दें कि राज्य के डिप्टी सीएम का यह बयान महाराष्ट्र बीजेपी की बड़ी बैठक के बाद आया है।


Previous Post Next Post