Top News

केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड द्वारा चंडीगढ़ हेतु गठित कमेटी का शिवकुमार यादव सदस्य रूपी करेंगे प्रतिनिधित्व

 केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड द्वारा चंडीगढ़ हेतु गठित कमेटी का शिवकुमार यादव सदस्य रूपी करेंगे प्रतिनिधित्व


भारत सरकार के राजपत्रानुसार पी.जी.आई.एम.ई.आर. चंडीगढ़ के कार्य अवलोकनार्थ गठित कमेटी की 15 दिसंबर को चंडीगढ़ में होगी महत्वपूर्ण बैठक



विदर्भ माझा न्युज 24 - चंडीगढ़


साथियों बड़े ही हर्ष व गौरव की बात है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड ने पी.जी.आई.एम.ई.आर., चंडीगढ़ के कामकाज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल/परीक्षण करने एक कमेटी का गठन किया है,

 जिसमें कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड सदस्य माननीय शिवकुमार  यादव भी कमेटी में सदस्य रूपी प्रतिनिधित्व करेंगे। 

जिससे संबंधित आगामी 15.12.2021 को एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक चंडीगढ़ में होने जा रही है, जिस हेतु उप मुख्य श्रम आयुक्त, चंडीगढ़ ने दिनाँक 01.12.2021 को पत्र जारी किया है।

कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) के केंद्रीय अध्यक्ष मान. शिवकुमार यादव  द्वारा मज़दूर हित में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Previous Post Next Post