केंद्रीय सलाहकार ठेका श्रम बोर्ड की बैठक हेतु शिवकुमार यादव पहुँचे धनबाद
कुंती निवास में जे.बी.सी.सी.आई. सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने शिवकुमार यादव का स्वागत कर, की महत्वपूर्ण चर्चा
विदर्भ माझा न्युज 24 - धनबाद
दिनांक 28.10.2021 को कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) केंद्रीय अध्यक्ष-सह-सदस्य केंद्रीय सलाहकार ठेका श्रम बोर्ड सदस्य (भारत सरकार) शिवकुमार यादव केंद्रीय बोर्ड द्वारा आयोजित अतिमहत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने झारखंड राज्य के धनबाद जिला में पहुँचे।
धनबाद पहुँचकर यादव ने कुंती निवास में जे.बी.सी.सी.आई. सदस्य-सह-जनता मज़दूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम से सद्भावना भेंट की। जहाँ सिद्धार्थ ने शिवकुमार का शॉल एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।