Top News

दीपक चाहर ने Live Match में की सगाई.

 दीपक चाहर ने Live Match में की सगाई.




विदर्भ माझा न्युज  24  - 


 चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गये मैच के दौरान ही स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली. लाइव मैच में सगाई करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हुवे दिखाई दे रही है. 

हालांकि दीपक चाहर इस मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर सके. चाहर 4 ओवर में 48 रन देकर केवल 1 विकेट ही ले सके.  


दीपक चाहर ने एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया भारद्वाज को अपना जीवन साथी बनाने का फैसला किया है. जब चेन्नई और पंजाब का मैच दुबई के मैदान पर खत्म हुआ तुरंत दीपक ने जया भारद्वाज को रिंग पहनाकर उनसे सगाई कर ली. 

पंजाब के खिलाफ मैच भले ही दीपक की टीम हार गई हो लेकिन उन्होंने अनोखे अंदाज में सगाई करके सभी का दिल जीत लिया. 

गौरतलब है कि विराट कोहली, हरभजन सिंह समेत कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को अपना जीवनसाथी बनाया है. युवा बल्लेबाज केएल राहुल और आथिया शेट्टी भी एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

मीडिया के गलियारों में कई दिनों से दीपक चाहर के इश्क के चर्चे हैं. खबरों के मुताबिक स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर कई दिनों से एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया भारद्वाज को डेट कर रहे थे. माना जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं.

Previous Post Next Post