Top News

गोंदिया पैसेंजर को बल्लारशाह से चलाने और बल्लारशाह रेल स्टेशन से यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने की मांग.

गोंदिया पैसेंजर को बल्लारशाह से चलाने और बल्लारशाह रेल स्टेशन से यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने की मांग.




विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह 


 ग्रामीण जीवन के लिए जीवनरेखा समझे जानेवाली गोंदिया पैसेंजर को बल्लारशाह से चलाने और बल्लारशाह रेल स्टेशन से यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जेड आर यू सी सी सदस्य श्रीनिवास सूंचूवार के नेतृत्व में हाल ही में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को निवेदन सौपा गया. इस समय डीआरयूसीसी सदस्य विकास राजुरकर, बल्लारशाह रेल स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य गणैश सैदाने, चंद्रपुर जिला रेलवे यात्री एसो. बल्लारशाह के सदस्य एवं अन्य नागरिक प्रमुखता से उपस्थित थे.




 रेल्वे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी एक दो दिन में गोंदिया पैसेंजर बल्लारशाह से प्रारंभ हो जाएगी.

इस समय उपस्थित देवेन्द्र वाटकर, रामेश्वर पासवान , शेखर श्रीवास्तव, राकेश बुरडकर, संतोष दिक्षित, शुभम बहुरिया,सुनील कोडशेटी, मुन्ना श्रीवास आदि लोग उपस्थित थे

Previous Post Next Post