पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के 2000 पदों पर निकली भर्तियां, 5 नवंबर तक करें अप्लाई
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए रेल्वे में नौकरी का शानदार मौका है। पूर्व मध्य रेल्वे East Central Railway, ECR पटना ने विभिन्न डिवीजनों और यूनिट में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसके तहत कुल 2000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 5 नवंबर, 2021 है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन की लास्ट डेट बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
East_Central_Railway_Apprentice_Recruitment_2021
इन तिथियों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन की शुरुअती तिथि और समय- 06 अक्टूबर 2021 सुबह 11:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और समय- 05 नवंबर 2021 शाम 06.00 बजे
वैकेंसी डिटेल्स
दानापुर मंडल - 675
धनबाद मंडल - 156
प्लांट डिपो/पं. दीन दयाल उपाध्याय - 135
समस्तीपुर मंडल - 81
पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल - 892
यांत्रिक कार्यशाला / समस्तीपुर - 110
सोनपुर मंडल - 47
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष होना चाहिए। इसके अलावा, एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 आयु होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का सेलेक्शन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।