ठेका श्रमिकों को काम के मिलेंगे पूरे दाम, नागपुर क्षेत्र में खदान के हर एक ठेका मज़दूर को मिलेगी हाई पावर कमेटी अनुसार तय मज़दूरी
शिवकुमार यादव ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में नागपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ की बैठक
विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह
दिनाँक 03.09.2021 को कला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड सदस्य शिवकुमार यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में नागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक आभाष चंद्र सिंह से अपने प्रमुख पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की।
शिवकुमार को शिकायत मिली कि क्षेत्र में ठेका मज़दूरों को हाई पावर कमेटी द्वारा तय अनुसार मज़दूरी नहीं दी जा रही है,
जिस पर अपना रौद्र रूप दिखाते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक तथा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक को जमकर आड़े हाथों लिया। जिसके पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए महाप्रबंधक ए.सी. सिंह ने तत्काल क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए.के.सिंह को आदेश दिया कि न सिर्फ सिलेवाड़ा और पाटनसावंगी बल्कि नागपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित सम्पूर्ण खदानों में जहाँ भी ठेका मज़दूर कार्यरत हैं, उन्हें हाई पावर कमेटी(H.P.C.) द्वारा तय मानक दर अनुसार ही मज़दूरी/वेतन दिया जाये कड़ाई से सुनिश्चित किया जाये,
अन्यथा जिस भी खदान में इसका उलंघन पाया जाता है तो तत्काल संबंधित अधिकारी पर प्रशासनिक कार्यवाही की जायेंगी।
आज की इस मीटिंग में शिवकुमार यादव के साथ नागपुर क्षेत्रीय महामंत्री/वेकोलि कल्याण मंडल सदस्य बृजेश सिंह, जितेंद्र सिंह मल्ल (वेकोलि सुरक्षा मण्डल सदस्य), आर.एन. शर्मा, अखिलेश सिंह, बंडू तागड़े, राकेश यादव, साबिर सिद्दीकी, गुणवंता लांझेवार, राजेश यादव, पंकज सिंह एवं सावनेर क्षेत्र के कई प्रमुख पदाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित रहे।

