Top News

Tokyo Olympic 2020 भारत का पहले हि दिन पदक तालीका में खुला खाता.

 Tokyo Olympic 2020


 भारत का पहले हि दिन पदक तालीका में खुला खाता.🎖️🇮🇳


 मीराबाई चानू ने दिलाई भारत को जबरदस्त शुरूवात साथ ही साथ रच दिया इतिहास🏋️‍♀️🏋️‍♀️



विदर्भ माझा न्युज 24 - 

टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल मिल गया है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ वह वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

मीराबाई चानू ने ओलंपिक के इतिहास में वेटलिफ्टिंग में भारत का पहला सिल्वर मेडल जीतकर ऑलिंपिक खेलो के पहले ही दिन पदक तालीका में खाता खोलकर इतिहास रच दिया। चानू ने 49 किग्रा वर्ग में पदक जीता। 26 वर्षीय ने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 115 किग्रा भार उठाकर 49 किग्रा वर्ग के फाइनल में भारतीय इतिहास रचने के लिए कुल 202 का स्कोर बनाया। चीन के होउ झिहुई ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि कांस्य पदक इंडोनेशिया ने जीता।

Previous Post Next Post