बल्लारशाह की जनता को परेशान करना बंद करे,अन्यथा आम आदमी पार्टी जनता के साथ ठिया आंदोलन करेंगी..
विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह
दिनांक 18/06/2021 को आम आदमी पार्टी बल्लारशाह के शिष्टमंडल ने शहर संयोजक रविकुमार शं. पुप्पलवार जी के मार्गदर्शन से शहर उपाध्यक्ष अफजल अली और शहर कोषाध्यक्ष आसिफ शेख इनके नेतृत्व में MSCB के मुख्य अधिकारी प्रशांत तुरानकर जी को ज्ञापन द्वारा नीचे दिए गए प्रकार मांग की गई।
1) लॉकडाऊन काल प्रती महिना 200 यूनिट बिजली बिल माफ करदिया जाए।
2) बिना सूचना दिये बल्लारपुर शहर के किसी भी नागरीक की बिजली खंडित ना की जाये।
3) किश्तो मे बिजली बिल बिना अट-शर्त स्वीकृत करे ।
4) किसी भी नागरीक को मानसिक एवं आर्थिक अड़चन मे ना डाला जाये।
5) शहर के नागरिको के साथ हमेशा सहयोग बनाये रखे ।
6) बिजली बिल खंडित करने का आदेश त्वरित पीछे लिया जाये।
अन्यथा आम आदमी पार्टी शहर के समस्या ग्रस्त नागरिकों को साथ मे लेकर सबंधित विभाग के सामने ठिया आंदोलन छेड़ते हुए बेमुदत धरना प्रदर्शन करेगी ऐसा इशारा दिया गया।
ज्ञापन सोपते वक़्त जिल्हा विधि सलाहगार ऍड. किशोर पुसलवार, शहर उपाध्यक्ष अफजल अली, सचिव ऍड. पवन वैरागड़े, कोषाध्यक्ष- आसिफ शेख, संघठन मंत्री नीलेश जाधव, क्रांतिकारी साथी समशेरसिंह चौहान, राकेश वडसकर, विक्की झांमबरे, इर्शाद अली, अवदेश तिवारी, विवेक पिंपळे, स्मित ताकसंडे और इत्यादी उपस्थित थे।
