Top News

पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 10 -12 किलोमीटर तक घरों को पहुंचा नुकसान

पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 10 -12 किलोमीटर तक घरों को पहुंचा नुकसान 



 विदर्भ माझा न्युज 24 - पालघर

महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से भयंकर आग लगी है. फायर वर्क्स नाम की पटाखा कंपनी में आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है. ये फैक्ट्री डहाणू हाईवे से करीब 15 किलोमीटर दूर जंगल में मौजूद है. विस्फोट के बाद लगी आग से करीब 10 से 12 किलोमीटर तक के इलाके में मौजूद घरों में नुकसान होने की खबर सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि धमाका इतना भयंकर था कि उसकी आवाज 15 से 20 किमी दूर तक सुनाई दी. वहीं हर तरफ आग  का धुआं ही धुआं ही दिखाई दे रहा है. अब तक आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. वही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं.

पाटाखा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग...फैक्ट्री में रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट

पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री के भीतर कितने लोग हैं और यह घटना कैसे हुई फिलहाल इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूछताछ कर रही है कि अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं. वहीं दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं लेकिन रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट की वजह से आग बुझाने में काफी मुश्किल हो रही है. फैक्ट्री के पास जाना संभव नहीं हो पा रहा है.

Previous Post Next Post