Top News

चाची हो गयी भतीजे संग उड़नछु..पकडी गयी तो लगाया यह गंदा आरोप...

 चाची हो गयी भतीजे संग उड़नछु..पकडी गयी तो लगाया यह गंदा आरोप...



- विदर्भ माझा न्युज 24 -

प्यार अंधा होता है। कब कहां और किससे हो जाय कहना मुश्किल है। प्यार का भूत जब दिल और दिमाग पर चढ़ता है तो कई लोग नैतिकता को भी ताक पर रख देते हैं। इससे घर, परिवार और समाज में किरकिरी भी होती है। अब झारखंड के गोड्डा जिले के महरामा प्रखंड से एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है जिसमें चाची ने भतीजे के साथ मिलकर प्रतिष्ठा का गुल-गपाड़ा कर दिया। पहले तो भतीजे को लेकर फरार हो गई। पकड़ी गई तो पति को छोड़ भतीजे के साथ शादी करने को अड़ गई। समाज और परिवार के दबाव में जब भतीजा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो चाची भड़क गई। भतीजे में याैन शौषण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। 

 आईये जानते है आखीर क्या है पूरा मामला

 मेहरामा प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर गांव में चाची व भतीजा के अपवित्र प्रेम हो गया।  गांव के करीब 25 वर्षीय युवक चंदन कुमार का 35 वर्षीय अपनी सगी चाची (तीन बच्चे की मां) के साथ कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी क्रम में बीते करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए। महिला के पति ने स्थानीय थाना में आवेदन सौंपकर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को जमालपुर में छिपे होने की जानकारी मिली। समझा-बुझाकर वापस लाया गया। महिला अपने पति को छोड़ भतीजे से शादी करने पर अड़ गई। कहा कि दोनों के बीच महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इधर इतना कुछ होने के बावजूद महिला को उसका पति रखने के लिए तैयार था।

भतीजे ने शादी से किया इन्कार

पारिवारिक दबाव के कारण चंदन शादी करने से इंकार कर दिया। कहा कि चाची के साथ उसका कोई गलत संबंध नहीं है। इतना सुनते ही युवक की कथित प्रेमिका चाची आग बबूला हो गई। पहले तो उन्होंने कथित प्रेमी (भतीजे) को काफी खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद मामला उल्टा पड़ते देख महिला ने चंदन के खिलाफ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर यौन शोषण करने व भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में अब आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से दिशा निर्देश ले रही है।



Previous Post Next Post