विदर्भ राज्य आंदोलन समीती आक्रमक
शासकीय मेडीकल काॅलेज की निधी तुरंत उपलब्द कराने की मांग !
जिलाधीश शैलैश नवाल को सौंपे ज्ञापन में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने कहा है कि अमरावती में शासकीय मेडिकल कॉलेज वर्ष 2018 में राज्य सरकार ने मंजूर किया था! 850 करोड़ के बजट वाले और 150 विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित इस शासकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण निधिके अभाव में शुरू नहीं हो पाया है! दो साल से प्रतावित इस कॉलेज का काम केवल नीधिके अभाव के कारण शुरू नहीं हुआ है! राज्य सरकार द्वारा इसे प्राथमिकता नहीं देना शहरवासियों के साथ अन्याय है! इस कारण तत्काल निधि उपलब्ध कर कॉलेज का निर्माण शुरू कर उसे स्थानांतरित करने का विचार न किए जाए अन्यथा विदर्भ राज्य आंदोलन समिति सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी!
ज्ञापन सौंपने वालों में विदर्भ राज्य आंदोलन समीती महीला आघाडी के अध्यक्ष रंजना मामर्डे, जीला समन्वयक राजेंद्र आगरकर,डाॅ.विजय कुबडे,डाॅ.श्रीगोपाल राठी,समीश प्रेमलवार,वि.डी.पवार,रियाज खान,प्रकाश लड्ढा,जे.टी.खान,नरेंद्र फुंडकर,जानराव अवघड,आशीष देशमुख,दीपक कथे,बंटी केजडीवाल,रामकृष्ण महाजन,एॅड.प्रफुल बांगरे,प्रमोद तायडे,अनील वानखडे,आशीष देशमुख,पांडुरंग विजवे,सुरेश कनोजीया का समावेश था!


