थापर हायस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय में १० वी के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन प्रोग्राम संपन्न....
विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह
दि.१८/१२/२१ के दिन थापर हाय स्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय बल्लारशाह में १० वी के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के अध्यक्ष हायस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल वाग्दरकर सर तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मीकांत कांबले सर जिल्हा समन्वयक चंद्रपुर महाराष्ट्र नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड उपस्थित थे |
बाजपेयी कंप्यूटर बल्लारशाह MS-CIT तथा क्लिक कोर्स के अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र बल्लारशाह कि ओर से श्री लक्ष्मीकांत कांबले सर और उनके साथ नितिन देवतडे सर आमंत्रित थे | थापर हाय स्कूल के पर्यवेक्षक श्री अमरनाथ वाळके सर , हाय स्कूल के इंचार्ज बारेकर सर यह मंच पर उपस्थित थे |
. कार्यक्रम की सुरुवात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया | कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अनिल वाग्दरकर सर ने उनके अध्यक्षीय भाषण में बताया कि करियर मार्गदर्शन की आवश्यकता क्यों है ? साथ ही करियर मार्गदर्शन की सहायता से विद्यार्थी अपना उज्वल भविष्य कैसे बना सकते है इस बात पर जोर दिया | उनके बाद श्री लक्ष्मीकांत कांबले सर ने १० वी के छात्रों को करियर कैसे बना सकते है इस पर बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन किया |
सॉफ्ट स्किल का उपयोग करके छात्र अपना लक्ष्य कैसे प्राप्त कर सकते है उसमे MS-CIT और स्पोकन इंग्लिश ( क्लिक कोर्सेस ) जैसे सॉफ्ट स्किल कोर्सेस कैसे कामगार साबित हो सकते है इस बारे में जानकारी दी | साथ ही नौकरी का मौका हम कैसे प्राप्त कर सकते है इसकी भी जानकारी छात्रों को बताई | इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा शिक्षक वर्ग उपस्थित थे | कार्यक्रमाचे संचालन तथा आभार प्रदर्शन श्री संजय बाजपेयी सर ने किया |