नट्टू काका का निधन...कैंसर से हार गए जंग.
विदर्भ माझा न्युज 24 - मुंबई
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक का निधन हो गया है. वह अभी 77 साल की थे. उनके निधन की खबर से अब पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. बता दें कि घनश्याम नायक पिछले कुछ वक्त से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.
नट्टू काका गले के कैंसर से जूझ रहे थे
पिछले साल ही नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक का गले के कैंसर के कारण ऑपरेशन भी हुआ था. इसके बाद भी वह कैंसर से उबर नहीं पाए और रविवार को वह मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. गौरतलब है कि घनश्याम नायक मलाड में ही रहते थे.
नट्टू काका के रूप में घर-घर में बनाई पहचान
घनश्याम नायक को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने एक खास पहचान दिलाई थी. आज वह घर-घर में नट्टू काका के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी से शो में हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता. जब उनके कैंसर की खबर सामने आई थी तभी से उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे, लेकिन अब उनका इस तरह जाना सभी के लिए बेहद दुख की बात है.
