Top News

विविध मांगो को लेकर अमन पसंद कमेटी की और से बल्लारशाह नगराध्यक्ष एव महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण बल्लारशाह को निवेदण सोंपा गया

विविध मांगो को लेकर अमन पसंद कमेटी की और से बल्लारशाह नगराध्यक्ष एव महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण बल्लारशाह को निवेदण सोंपा गया 


मांगे पुरी न होने पर अमन पसंद कमेटी व्दारा आंदोलन छेडनेका इशारा



विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह 

 दिनांक 23/08/2021 को अमन पसंद कमेटी द्वारा  हरीश शर्मा  नगर अध्यक्ष नगर परिषद बल्लारशाह, और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण बल्लारशाह उपकार्यकारी अभियंता माननीय सुशील पाटील को निवेदन दिया गया,

 निवेदन देने का मुख्य कारण यह था कि बल्लारशाह शहर में जो नल कनेक्शन लगाए गए और उन नल कनेक्शनों के लिए जो पाइप लाइन डाले गए उन पाइप लाइनों के लिए जो रोडो पर गड्ढे खोदे थे अभी तक उस का दुरुस्ती का काम नहीं हुआ जिसकी वजह से बल्लारशाह की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है,

 दूसरा मुद्दा कई सालों से आम नागरिकों को जो नल बिल भेजे जाते हैं उसमें अत्यधिक बिल आ रहे हैं और जिनका मीटर खराब है उनको  500 ₹  नल बिल भेजा जाता है   उन सभी बिलों को एवरेज बिल भेजा जाए,

  जिन जिन नल उपभोक्ताओं का बिल हजारों में है उनका ब्याज माफ करके बिल में से 50% अलग से माफ किया जाए,  जल्द से जल्द जिन वार्डों में नल कनेक्शन का काम पूरा नहीं हुआ वहां पर नल कनेक्शन  लगाया जाए,

 महाराष्ट्र  जीवन प्राधिकरण  महाराष्ट्र सरकार के समस्त इन  मुद्दे को रखकर हमारी मांगों पर जल्द से जल्द काम करें, अन्यथा अमन पसंद कमेटी मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन करेंगी निवेदन देते समय उपस्थित साथी  कुतुबउद्दीन सिटी भाई,

 उपाध्यक्ष जाहिद शेख  सचिव ताहैर हुसैन सहसचिव सैयद अजीज, कोषाध्यक्ष अब्दुल्ल आबिद भाई, श्रीकांत सुंदरगिरी, एलेश भाई,  सैयद इम्तियाज मीडिया प्रभारी आफताब पठान उपस्थित थे

Previous Post Next Post