Top News

बेटी के उम्र की महिला होमगार्ड कर्मचारी का विनयभंग करने वाले पीआय. अशोक मेश्राम को बर्खास्त करो. - प्रशांत जयकुमार

 

बेटी के उम्र की महिला होमगार्ड कर्मचारी का विनयभंग करने वाले पीआय. अशोक मेश्राम को बर्खास्त करो. - प्रशांत जयकुमार 

 


विदर्भ माझा न्युज 24 - नागपूर 

 नागपुर पुलिस के पांचपावली थाने के तत्कालीन पुलिस निरीक्षक वर्तमान आरोपी अशोक मेश्राम इस निर्लज्ज , नीच , अधिकारी ने मुझे बिना वजह २२ जुलाई २०१९ को जूठे अपहरण के मामले में फसाकर ४ माह जबरन नागपुर सेन्ट्रल जेल में कैद करकर रखा था। मुझे चार (४) दिन जबरन पुलिस थाने में रखकर इस भ्रष्ट पुलिस अधिकारी ने मुझपर गुनाह दर्ज न करने के लिए मेरी पत्नी से फिरौती के रूप में ७०००० रुपयोंकी मांग की थी और ये हरामखोर भ्रष्ट पुलिस कर्मी मेरी पत्नी को रात बे रात पांचपावली पुलिस थाने में बुलाकर डरा धमकाता था और बत्तमीजीसे पेश आता था। इस गंभीर घटना की खबर मिडिया में प्रसारित भी हुई थी।  इस घटना की जानकारी पुरे सबूतों के साथ तत्कालीन पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय को शिकायत की गयी थी।  अशोक मेश्राम पर कार्यवाही करने के बजाय , क्राइम ब्रांच (डिटेक्शन) में पदोन्नति के रूप में इसे भेजा गया।  




पुलिस विभाग के इन आला अफ़सरोंसे आम जनता की आवाज दबाने का षड्यंत्र जोरो से चलता रहा है और इन्ही वरिष्ठ भ्रष्टाचारी पुलिस अफ़सरोंकी तानाशाही के वजह से मुझे आज तक इन्साफ नहीं मिला और इसी वजह से आज इन गैरजिम्मेदार पुलिस विभाग के विरोध में मैं आज परिवारसहित सविधान चौक नागपुर में ३० जून से धरने पे बैठा हु। 

आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर अशोक मेश्राम की हिम्मत इतनी बढ़ गई की , यशोधरा पुलिस थाने में अपना कर्तव्य बजाने की बजाय महिला होमगार्ड की आबरू से खिलवाड़ कर उनका विनयभंग करने का दुष्कृत्य करने की मंशा इस दोषी मेश्राम की थी। ऐसे हरामखोर अफसर को जल्द से जल्द अपने पद से बर्खास्त (सस्पेंड) कर के दोषी पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर सलाखोंके पीछे डालने की बजाय उस आरोपी पि.आई. अशोक मेश्राम तथा पुरे पुलिस प्रशासन की आबरू बेनक़ाब न हो इस लिए पुलिस विभाग के आला अधिकारियोंने ही आरोपी अशोक मेश्राम को भूमिगत (फरार) कर रखा है। आरोपी अशोक मेश्राम इनको पुलिस विभाग से जल्द से जल्द बर्खास्त करे अन्यथा नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार अपने पड़से इस्तीफा दे। 

नागपुर के किसी भी जनता पर आरोपी अशोक मेश्राम ने झूठा मुकदमा कर के फसाया होगा उनको आवाहन है की अपनी शिकायत उच्च अधिकारियोंके पास दर्ज करे। 

मेरी प्रशासन गृहमंत्री महाराष्ट्र राज्य , केंद्रीय गृह मंत्री तथा आला अधिकारियोंसे मांग है की आरोपी को सजा हो और ऐसी घटना दुबारा न हो इस लिए कठोर कानून बनाये जाये ताकि हमारी माता बहने सुरक्षित रहे।  

Previous Post Next Post