Top News

ट्रेजडीकींग दिलीप कुमार को तिरंगे मे लपेटकर दी अंतिम विदाई..

ट्रेजडीकींग दिलीप कुमार को तिरंगे मे लपेटकर दी अंतिम विदाई..


पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया सुपुर्दे-ए-खाक...



विदर्भ माझा न्युज 24 - मुंबई

 बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से फेमस दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा उनके बांद्रा स्थित घर से शुरू हुई। उनको सांता क्रूज कब्रिस्तान में पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उन्हें आखिरी सलामी देने बड़ी संख्या में जवान इकट्ठा हुए। वहीं, अंतिम यात्रा से पहले उनकी डेड बॉडी को तिरंगे में लपेटा गया। इस दौरान पत्नी सायरा बानो को रिश्तेदार संभालते नजर आए। बता दें कि दिलीप कुमार ने बुधवार को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में आखिर सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अंतिम विदाई देने बॉलीवुड सेलेब्स धर्मेंद्र, रणबीर कपूर, अनिल कपूर, अनुपम खेर, विद्या बालन, शबाना आजमी, जॉनी लिवर, रजा मुराद सहित कई सेलेब्स पहुंचे। नीचे देखें दिलीप साहब की अंतिम यात्रा की फोटोज...


पति दिलीप कुमार को अंतिम देते वक्त सायरा बानो अपनी सुधबुध खो बैठी थी। उन्हें रिश्तेदारों से सहारा दिया। इस दौरान उनके आंसू नहीं रूक रहे थे। कोरोना की वजह से सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क पहन रखा था। 

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने मौजूद कई लोगों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। 

दिलीप कुमार की बॉडी को तिरंगे में लपेटा गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ किया गया। 

ट्रेजडी किंग को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में फैन्स और रिश्तेदार पहुंचे। कई उनकी अर्थी को कंधा भी देते नजर आए।

दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 

दिलीप साहब की पत्नी सायरा बानो इस दौरान बेहद गमगीन नजर आई। उनकी हालत इतनी खराब थी कि रिश्तेदारों की मदद से चल पा रही थी।

रणबीर कपूर काले रंग का पठानी सूट पहन ट्रेजडी किंग को अंतिम विदाई देने पहुंचे। 

शाहरुख खान भी दिलीप साहब की मौत की खबर सुनकर भागे चले आए। शाहरुख उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

रजा मुराद दिलीप साहब के अंतिम दर्सन करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने काले रंग का पठानी सूट पहन रखा था।

85 साल के धर्मेंद्र चेहरे पर मास्क लगाए और आंखों में उदासी लिए दिलीप साहब को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे।

Previous Post Next Post