शहर के सभी खुले नालियों पर जल्दसे जल्द चेंबर लगाया जाए - रविकुमार पुप्पलवार
विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह
आम आदमी पार्टी बल्लारशाह द्वारा दिनांक:- 30/06/2021 को शहर संयोजक रविकुमार पुप्पलवार जी के नेतृत्व में नगर परिषद बल्लारशाह के मुख्य अधिकारी विजय सरनाईक जी को मिलकर निवेदन देते हुए बल्लारशाह शहर के सभी ओपन नालियों पर चेंबर लगाने की मांग की गई और शहर के स्वच्छता पर अच्छी तरह ध्यान देने पर भी चर्चा की गई, आम आदमी पार्टी बल्लारशाह शहर में किए गए वार्ड सर्वे द्वारा विविध वार्डो से लिखित एवंम मौखिक स्वरूप मे ज्यादातर इलाको मे चेंबर ना होने या टूटे होने की जानकारी मिली थी, आम आदमी पार्टी के शिष्टमंडल ने बल्लारशाह नगरपरिषद के मुख्य अधिकारी से मुलाखात कर सविस्तर इस विषय पर चर्चा कर, इस पर योग्य दिशा निर्देश देकर, शहर में अपघात जैसी अनहोनी से पहले त्वरित चेंबर लगाने की मांग की गई।
निवेदन देते वक़्त शहर संयोजक- रविकुमार पुप्पलवार जी, सह संयोजक- सय्यद अफजल अली जी, शहर सचिव- ऍड. पवन वैरागड़े जी, शहर कोषाध्यक्ष- आसिफ हुसेन शेख जी, शहर संघठन मंत्री- नीलेश जाधव जी, बल्लारशाह शहर किसान आघाडी प्रमुख- सुधाकर गेडाम जी, विक्की झांबरे जी, समशेरसिंह चौहान जी, इर्शाद अली जी, कृष्णा मिश्रा जी, आदर्श नारायणदास जी और इत्यादी क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे।
