Top News

कमलापुर की प्यासी हाथी रुपा ने पानी पीने के लिए लगाया गजब का जुगाड.

कमलापुर की प्यासी हाथी रुपा ने पानी पीने के लिए लगाया गजब का जुगाड.


सूंड से हैंडपंप खींच ऐसे बुझाई प्यास - देखें वीडीयो





विदर्भ माझा न्युज 24 - आलापल्ली 

 हाथियों को सबसे समझदार जानवर माना जाता है. वो बाकी जानवरों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं और वे आसानी से इंसानों की नकल कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जहां हाथियों ने दिमाग लगाकर लोगों को हैरान किया है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल  हो रहा है, जहां रूपा नाम की एक हाथी पानी पीने के लिए अपनी सूंड के साथ एक हैंडपंप (Elephant Operates hand pump to drink water) का उपयोग करती हुई दिखाई दे रही है. 

यह घटना महाराष्ट्र मे विदर्भ के गढ़चिरौली जिले के कमलापुर हाथी शिविर में हुई. आलापल्लीसे अहेरी मार्ग पर स्थीत कमलापुर आलापल्लीसे 16 की.मी. है, वन अधिकारियों ने कहा कि हाथियों के पानी पीने के लिए तालाब है

हाथीयोंके पानी पिनेका तालाब

लेकिन हाथी रूपा को पानी पीने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल करने की आदत है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि रुपा हाथी हैंडपंप के पास आई और सूंड से हैंडपंप चलाने लगी. पानी आने के बाद उसने हैंडपंप चलाना रोका और मजे से पानी पीने लगी. 25 सेकंड का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर छाया हुआ है.इस वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है. 

देखें वीडीयो - 






Previous Post Next Post