Top News

LET'S WELCOME THIS MONSOON

LET'S WELCOME THIS MONSOON


 मानसून  के आगमन का संकेत है ये कीडा


Termite /White Ant / दीमक / बत्तर किड़ा / वतुर पुड़ीया.



- विदर्भ माझा न्युज 24 -

इनका आना मानसून  के आगमन का संकेत है इसलिए इस कीड़े का नाम भी मौसम के अनुसार रखा गया है ,जैसे - छत्तीसगढ़ी में #मानसून को बत्तर बोलते है वहीं गोंडी में वतुर | गोंडी भाषा में एक कहावत भी है--

"वतुर अरत रा वनजिंग विताना अवत" यानि मानसून आने वाला है धान-बोन का समय आ गया | पृथ्वी पर कीड़ों के सबसे सफल समूहों में से हैं दीमक |

   पहले के लोग मौसम का सटीक अनुमान इन जिव-जन्तुओ को देख कर लगाया करते थे ,जैसे -पक्षियों का मानसून आने से पहले कुआ या पत्थर के खोल पे घोसला बनाना या काली चीटियों का घरो के अंदर प्रवेश करना | इन जीवो का ऐसा करना यानि मौसम में परिवर्तन क्योंकी इन जिव-जन्तुओ को ही सबसे पहले मौसम का पूर्वानुमान हो जाता है | आज के वक्त में तो मौसम विभाग मौसम का पूर्वानुमान तरह-तरह के मशीनो के मदद से करते है पर पहले के समय में ऐसा कुछ तो था नहीं तो भी सटीक अनुमान लगाया करते थे | जिव-जगत की उत्पत्ति और उसके जीवन का उद्देश्य एक दूसरे से जुड़ा हुआ है बस एक दूसरे को समझने का फेर है | 


  वैसे आदिवासियों में इस कीड़े का बहुत महत्व है... इनकी भी एक राज तंत्र होती है जहाँ एक रानी और एक राजा बाकि मज़दूर और सिपाही होते है | "बत्तर कीड़े" को कई जगहों पर खाया भी जाता है क्योकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है | हर एक मौसम में एक विशेष जिव की भूमिका होती है जिससे पृथ्वी में जीवन चक्र सटीक तोर पे बना रहे | 

                            🔆 LET'S WELCOME THIS MONSOON 🔆

  लेखीका :-  वर्षा नुरूटी ✍   

Previous Post Next Post