बिजली बिल भरने के लिए चार से पांच इंस्टॉलमेंट दिए जाए अन्यथा अमन पसंद कमेटी सरकार के खिलाफ करेगी आंदोलन.
विदर्भ माझा न्युज 24- बल्लारशाह
दिनांक 17/06/2021 दिन गुरुवार को अमन पसंद कमेटी बल्लारशाह द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इन्हे
तहसीलदार बल्लारशाह और महावितरण विभाग कार्यकारी अभियंता बल्लारशाह मार्फत निवेदन दिया गया पिछले 15 महीने से जो कोरोना वायरस बीमारी होने की वजह से सभी लोगों का काम धंधे बंद है और पिछले 2 महीने से कोरोना वायरस के ज्यादा लोग पीड़ित होने की वजह से महाराष्ट्र राज्य में सरकार ने लॉकडाउन लगाया और इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी लोगों के घर जाकर बकाया बिजली भर ना भरने पर उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काट रहे हैं और पिछले 15 महीने से बिजली के बिलो के ऊपर चक्रधर ब्याज लगाया जा रहा है और सरकार ने 30 प्रतिशत बिजली कम करने का वादा कर भूल गए, इस निवेदन के माध्यम से हमने सरकार से विनंती की है की जनता को बिजली बिल भरने के लिए चार से पांच इंस्टॉलमेंट दिया जाए अन्यथा अमन पसंद कमेटी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी, निवेदन देते समय अमन पसंद कमेटी अध्यक्ष इस्माइल डाकवाला, सचिव ताहिर हुसैन, कुतुब सिटी, सैयद अजीज, शफीक, मीडिया प्रमुख अफताब, पठान उपस्थित थे,
