Big Breaking_केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कर्नाटक की जेल से आए थे धमकी भरे कॉल.....
मांग पुरी न करणे पर जानसे मारने एव बम से दफ्तर उडाने की दी थी धमकी.....नागपुर पुलिस का बड़ा खुलासा
विदर्भ माझा न्युज 24 - नागपुर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शनिवार को एक व्यक्ति ने दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी और 100 करोड़ रुपये डिमांड की थी. इस मामले में पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान कर ली है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाला गैंगस्टर हत्या के एक मामले में कर्नाटक में बेलगावी की एक जेल में बंद है. उन्होंने कहा कि आगे की जांच के लिए अपराध शाखा की टीम को वहां भेजा गया है.ये भी पठीये 👉🏻 भाई नागेश तु गुटखा मत खा....और अक्षय तु मुझे अपना बिजनेस पार्टनर बनाले.- अभिनेता सोनु सुद
नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया, 'आरोपी का नाम गैंगस्टर जयेश पुजारी है, जो हत्या के एक मामले में बेलगाव की जेल में मृत्युदंड की सजा काट रहा है. उसने ही कथित तौर पर जेस से नितिन गडकरी के दफ्तर में फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी. उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम बेलगाव में फिल हाल जेल में आरोपी से पूछ ताछ कर रही है. जांच में पुजारी के पास एक मोबाइल फोन मिला है. जिसका इस्तेमाल वह धमकी भरे कॉल के लिए करता था.ये भी पठीये 👉🏻 भाई नागेश तु गुटखा मत खा....और अक्षय तु मुझे अपना बिजनेस पार्टनर बनाले.- अभिनेता सोनु सुद
नितीन गडकरी से की थी 100 करोड़ रुपये की डिमांड पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागपुर के खामला में नितीन गडकरी के दफ्तर में सुबह 11 बजकर 25 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच तीन धमकी भरे फोन कॉल आए, जिसके बाद नागपुर से सांसद और भारतीय जनता पार्टी शके नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई.ये भी पठीये 👉🏻 भाई नागेश तु गुटखा मत खा....और अक्षय तु मुझे अपना बिजनेस पार्टनर बनाले.- अभिनेता सोनु सुद
उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने फोन ऑपरेटर से कहा कि वह डी गिरोह (यानी दाऊद इब्राहिम गिरोह) का सदस्य है और उसने गडकरी से 100 करोड़ रुपये की मांग की.उसकी मांग नहीं माने जाने पर बम के जरिये मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी.ये भी पठीये 👉🏻 भाई नागेश तु गुटखा मत खा....और अक्षय तु मुझे अपना बिजनेस पार्टनर बनाले.- अभिनेता सोनु सुद
कॉल करने वाले ने पैसे पहुंचाने के लिए अपना फोन नंबर और कर्नाटक का पता दिया था. जयेश पुजारी हत्या, किडनेपिंग और फिरौती जैसे कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं. गैंगस्टर साल 2016 में जेल तोड़कर भी भाग चुका है. हालांकि, उसके बाद उसे पकड़ लिया गया था. आरोपी जेल में बैठकर अपना नेटवर्क चलाता है. जेल की भीतर से ही वह कई बड़े पुलिस अधिकारियों को भी धमकी दे चुका है.
