एकनाथ शिंदे के करीबी सूत्र का दावा....13 नहीं 25 विधायक हैं हमारे पास....सूरत के होटल में सब मौजूद हैं....गुजरात पुलिस दे रही है सुरक्षा
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल, शिवसेना के कई विधायक हुए बागी?
सूत्रों के अनुसार शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ 25 विधायक गुजरात जा चुके हैं, इसमें कुछ निर्दलीय भी शामिल।
सूरत के एक होटल में ठहरे हैं सभी विधायक, होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
विदर्भ माझा न्युज 24 - मुंबई
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के भविष्य पर लगा प्रश्नचिह्न और गम्भीर होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ 25 विधायक गुजरात जा चुके हैं। इनमें शिवसेना के कम से कम 13 विधायक शामिल होनेकी जनकारी है जबकि अन्य निर्दलीय और कुछ छोटी पार्टियों के विधायक हैं। सुत्रों के अनुसार शिवसेना विधायकों का शिवसेना आलाकमान से संवाद-संम्पर्क टूट चुका है।
इससे पहले मीडिया में दावा किया गया था कि 12-13 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात गये हैं और वो 'नॉट-रीचेबल' हो चुके हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे सोमवार रात नौ बजे के करीब सूरत के एक होटल में सभी विधायकों के साथ पहुंचे थे। सूरत के होटल में दोपहर दो बजे के करीब ही महाराष्ट्र के विधायक आने शुरू हो गये थे। जिस इलाके में वह होटल है उसमें भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात किए जाने की भी खबर है। गुजरात में अभी भाजपा की सरकार है।
एकनाथ शिंदे के साथ सूरत पहुँचने वाले विधायकों में
१)रमेश बोर्नारे
२) अब्दुल सत्तार
३) संजय शिरसत
४) उदय सिंह राजपूत
४) संदीपन भुमारे
५) प्रदीप जैयसवाल
शामिल हैं। उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई, संदीपन भुमारे और अब्दुल सत्तार इस समय 'नॉट रीचेबल' हैं। मीडिया में दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे मंगलवार दोपहर प्रेस वार्ता करके अपनी और अपने समर्थक विधायकों की स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।
