बल्लारशाह पेपरमिल के बांबू डेपो के पास लगी आग......
प्रशासन एवं पेपरमिल की लापरवाही से नागरिकों की जान पड़ी खतरे में?
भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने की थी बांबू डेपो शिफ्ट करने की मांग....
विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्लारशाह
आज दि.3जुन२०२२ को बल्लारशाह टेकडी विभाग के पंडीत दिनदयाल वार्ड स्थित बल्लारशाह पेपरमिके बांबू डेपो के पास अचानक आग लगनेसे भागदौड मच गई,अचानक लगी ईस मुश्किल आग पर नियंत्रण पाया गया.एसडीएम दीप्ति सूर्यवंशी, तहसीलदार संजय राइन्चवार,थानेदार उमेश पाटिल ने घटनास्थल को भेंट दी.
उल्लेखनीय है कि भाजपा कामगार मोर्चा के प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने विगत सप्ताह पुलिस थाना एवं तहसीलदार को निवेदन सौंपाथा नीवेदन मे आजय दुबेने कहा था,आबादी डेपो से मात्र 100 फुट की दूरी पर है जिससे नागरिकों को 24 घंटे जान का धोखा बना हुआ है, अतः डेपो को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी.
लेकिन प्रशासन ने चुप्पी साधे रखी?कलमाना बांबू डेपो में लगी भिषनआग से कोई सबक नहीं लिया गया क्या? ऐसा सवाल अब नागरीकों व्दारा कीया जा रहा है, आज आचानक लगी आग से बडा हादस्ता होते होते टल गया, एक बार फिर पेपरमिल की वजह से नागरिकों की जान पर बन आई थी.
_____________________________________________


