Top News

BREAKING NEWS : Cricketer Rishabh Pant seriously injured in the accident

BREAKING NEWS : क्रिकेटर ऋषभ पंत दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल....


डिवाइडर से टकराई कार....कार जलकर हुई खाक......


गंभीर हालत में नई दिल्ली किए गए रेफर....



 विदर्भ माझा न्युज  24 - दिल्ली 

बड़ी खबर भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर रिषभ पंत से जुड़ी है। जहां आज सुबह उनकी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में खिलाड़ी को गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद रिषभ पंत को गंभीर हालत में नई दिल्ली रेफर कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। बता दें कि रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। 



डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी 


इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्‍हें दिल्‍ली रेफर कर दिया गया है।


Previous Post Next Post