Top News

PM Modi expressed grief over the death of British Queen

ब्रिटिश महारानी के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- उनकी दयालुता को नहीं भूलूंगा




 विदर्भ माझा न्युज 24 - दिल्ली 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्हें हमारे समय की दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें हमारे समय की दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा... उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटेन दौरे को याद करते हुए लिखा कि 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ-2 के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था। मैं इसको हमेशा रखूंगा। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, "ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी है। उन्होंने अपने देश और लोगों को सात दशकों से अधिक समय तक चलाया तब से एक युग बीत चुका है। मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और शाही परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

Previous Post Next Post